फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   The teacher showed students porn clips

टीचर ने छात्राओं को दिखाई अश्लील वीडियो

Fri, 30 May 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 30 May 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
The teacher showed students porn clips

उन्नाव जिले के वजीरगंज में संचालित कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक टीचर ने मंगलवार को कक्षा एक और चार की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाई। बालिका ने घर जाकर मां को बताया तो बुधवार को मां ने स्कूल में जाकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


शिकायत पर विद्यालय पहुंचे बीएसए और बीईओ ने टीचर को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

वजीरगंज के कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक टीचर शैलेंद्र श्रीवास्तव और दो शिक्षामित्र मोनिका जायसवाल और दीप्ति तैनात हैं। मंगलवार को टीचर शैलेंद्र श्रीवास्तव कक्षा एक और चार की कुछ छात्राओं को मोबाइल पर ताजमहल की फोटो दिखा रहा था।
विज्ञापन

'ताजमहल दिखाने के बाद खजुराहो का मंदिर दिखाया'

The teacher showed students porn clips

फोटो दिखाते-दिखाते छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने लगा। छात्राओं ने घर जाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। बुधवार की सुबह कक्षा चार में पढ़ने वाली एक छात्रा की मां विद्यालय पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया।

छात्रा की मां ने बीएसए को फोन पर घटना की जानकारी दी तो उनके भी होश उड़ गए और बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी को फोन कर विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। बीईओ और बीएसए ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

बीएसए ने विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षामित्रों को भी बुलाकर जानकारी ली। इसके बाद टीचर को पश्चिमटोला स्थित केंद्रीय विद्यालय ले जाकर पूछताछ की तो मामला सही पाया।

टीचर को निलंबित कर एफआईआर दर्ज किया

The teacher showed students porn clips

टीचर शैलेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर चार्जशीट सौंपी और कोतवाली में उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल सहित टीचर को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने कक्षा चार की दो और कक्षा एक की एक छात्रा से बयान लिए तो बच्चियों ने भी अश्लील वीडियो दिखाने की बात कही। आरोपी टीचर शैलेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि वह छात्राओं को ताजमहल दिखाने के बाद खजुराहो के मंदिरों की जानकारी दे रहा था।

इसी को अभिभावकों ने गलत तरीके से लिया और यह आरोप लगा दिया। इस संबंध में पुरवा कोतवाली प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि टीचर को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

लड़कियों को क्लास में बैठाकर दिखाया अश्लील MMS

The teacher showed students porn clips

बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में टीचर पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। टीचर को निलंबित करने के साथ ही चार्जशीट सौंपी गई है। टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उल्ल्खनीय है कि पिछले माह अनूपपुर जिले में दो शिक्षकों को अपने छात्र, छात्राओं को अश्लील क्लिपिंग दिखाने के मामले में निलंबित किया गया।

सरकारी स्कूल के दो शिक्षक दिलीप पटेल और राम खिलावन कोल ने क्लास में बच्चों को अश्लील क्लिपिंग दिखाई। दोनों शिक्षकों ने लड़कियों को क्लास में बैठकर ये क्लिपिंग देखने के लिए मजबूर भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed