फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   the suicide of a young woman in lesbian love

समलैंगिक प्रेम में शामिल युवती ने की खुदकुशी

Tue, 04 Mar 2014 10:20 PM IST
Updated Tue, 04 Mar 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
the suicide of a young woman in lesbian love

समलैंगिक प्रेम में लिप्त एक युवती ने सोमवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस पर परिजनों ने गुपचुप ढंग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क करके दोनों युवतियों के संबंधों के बारे में पूछताछ की। जिसमें एक युवती का रिश्ता होने की जानकारी मिली है। भावनपुर इलाके के अलग-अलग गांवों की दो युवती एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। पुलिस के मुताबिक दोनों में प्रेम-प्रसंग था।

विज्ञापन

आपस में की थी शादी?

the suicide of a young woman in lesbian love

ग्रामीणों में युवतियों द्वारा आपस में शादी कर लेने की भी चर्चा थी। एक युवती के परिजनों ने एक सप्ताह पहले उसका रिश्ता एक झोलाछाप से कर दिया था। जिस पर युवतियों ने आपत्ति जताई। इस पर उनके परिजनों ने मुलाकात पर पाबंदी लगा दी। इसके विरोध में एक युवती ने जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। इस पर युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन वापस गांव पहुंचे और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस पर गांवों में पहुंची पुलिस दोनों युवतियों के परिजनों से पूछताछ करके लौट गई। हालांकि इस संबंध में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली के भी मरने की खबर?

the suicide of a young woman in lesbian love

ग्रामीणों ने अफवाह फैली कि जिस युवती का रिश्ता झोलाछाप से हुआ उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पर पुलिस दूसरे गांव पहुंची। पुलिस का दावा है कि युवती स्वस्थ है। उसके परिजन शादी की तैयारी में लगे हैं। दोनों युवतियों के संबंधों को लेकर दोनों गांव की पहले भी पंचायत हो चुकी है। इसके बावजूद युवतियों ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed