पोर्न देखते हुए स्कूल में पकड़े गए प्रिंसिपल साहब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है। जहां मांट ब्लॉक के पानीगांव स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद ने अपने ही विद्यालय के अनुदेशक के खिलाफ एबीएसए पोहप सिंह से लिखित शिकायत की थी कि वह विद्यालय के सरकारी कम्प्यूटर पर अश्लील फिल्म देखता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एबीएसए ने विद्यालय पहुंचकर कम्प्यूटर खंगालना शुरू किया।
उस वक्त उसमें आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला लेकिन जब एबीएसए ने प्रधानाचार्य के ही कहने पर अनुदेशक के मोबाइल की जांच की तो उसमें शिकायत करने वाले प्रधानाचार्य स्वयं विद्यालय के कंप्यूटर पर अश्लील फिल्म देखते दिखाई दिए।
निलंबन के बाद साइबर क्राइम में मुकदमा
वह क्लिप देखने के बाद तो प्रधानाचार्य के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगी। यानी अनुदेशक की शिकायत करने वाले प्रधानाचार्य खुद फंस गए।
एबीएसए को उनके खिलाफ स्पष्ट सबूत मिले तो बीएसए ने तुरंत कार्यवाही करते हुए प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद, सहायक अध्यापक मोहर सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रारंभ कर दी।
वहीं, संविदा पर नियुक्त अनुदेशक प्रवीण कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक एवं एक अन्य कर्मचारी के विरुद्ध साइबर क्राइम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
दूसरे की शिकायत कर खुद ही फंस गए
एक जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर अपने ही स्कूल के कंप्यूटर अनुदेशक की शिकायत करके खुद भी फंस गए हैं।
हेडमास्टर साहब ने बीते दिनों खंड शिक्षाधिकारी से शिकायत की थी कि विद्यालय में कार्यरत कंप्यूटर अनुदेशक कंप्यूटर पर अश्लील वीडियो देखता है।
एबीएसए पोहप सिंह विद्यालय पहुंचे और जांच की तो कंप्यूटर चालू नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक ने एबीएसए को बताया कि अनुदेशक के मोबाइल में भी अश्लील सामग्री है।
एबीएसए ने मोबाइल जब्त कर लिया। जांच के दौरान मोबाइल में अश्लील सामग्री के साथ एक वीडियो भी मिला है। जिसमें स्वयं हेडमास्टर साहब अश्लील वीडियो का आनंद उठा रहे हैं।