फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   the murder of relationships

पढ़ें, रिश्तों के कत्ल की ये 5 कहानियां

Thu, 05 Jun 2014 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Jun 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
the murder of relationships

बदलते समाज में रिश्ते तार-तार भी होंगे किसी ने सोचा नही था। पति-पत्नी, भाई-बहन, बाप-बेटी जैसे प्रगाढ़ रिश्ते अब बेमानी बनते जा रहे है। कुछ ऐसे ही रिश्ते पर आधारित है ये खास रिपोर्ट।

विज्ञापन


पहली कहानी एक पति-पत्नी की है। कहते है कि पति-पत्नी के बीच एक जन्म नहीं सात जन्मों का रिश्ता होता है।

करवाचौथ पर पत्नी दिनभर पानी की एक बूंद पीये बिना सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती है लेकिन इस कहानी में प्रेम में अंधी एक कलियुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल पति को मौत के घाट उतार दिया बल्कि पति-पत्नी के आपसी विश्वास और समर्पण के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश का मंडी इलाके में बैहना निवासी मनोज कुमार एक सीधा सादा ग्रामीण युवक जो घर परिवार के प्रति वफादार होने के अलावा उनके भविष्य के लिए भी चिंतित रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति नहीं प्रेमी ही था सबकुछ

the murder of relationships

एक दिन मनोज की पत्नी लता देवी ने ही अपने तथाकथित प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी। इसमें भाड़े का हत्यारा भी शामिल था। इसे उन दोनों ने डेढ़ लाख रुपये दिए थे। आरोपियों की मोबाइल कॉल डिटेल तथा लोकेशन से केस का भंडाफोड़ हुआ।

पुलिस के अनुसार 25 मार्च की रात मनोज अपने घर में कमरे में सोया हुआ था। इस बीच लता देवी का इशारा मिलते ही अमर सिंह और सतीश कुमार कमरे में दाखिल हो गए। तीनों ने मिलकर सोए हुए मनोज कुमार पर दराट तथा डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद शव को बोरी में डालने के बाद तीनों आरोपियों ने उसे बग्गी के पास बीएसएल नहर में फेंक दिया। अगले दिन 26 मार्च को सतीश कुमार मृतक मनोज कुमार की टैक्सी तथा मोबाइल लेकर शिमला चला गया। न्यू शिमला में टैक्सी को खड़ा कर सतीश कुमार वापस मंडी आ गया। पति को मौत के घाट उतारने के बाद मनोज के लापता होने की शिकायत लता देवी ने चार अप्रैल को पुलिस थाना बल्ह में दर्ज करवाई थी।

मामी-भांजे के रिश्ते को किया कलंकित

the murder of relationships

दूसरी कहानी हरियाणा के सोनीपत जिले की है। यहां व्यक्ति ने मामी-भांजे के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। गोहाना के चोपड़ा कालोनी के रहने वाले एक आदमी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी घर से गायब हो गई है।

पुलिस ने जांच पड़ताल में बताया कि उसी के रिश्ते में उसका भाजा रविंदर उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर ले गया था और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने महिला के बयान पर कारवाई करते हुए महिला का मेडिकल करवाया।

बलात्कार की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी तरफ आरोपी खुद को बेकसुर साबित करने के लिए बोला कि पिछले डेढ़ साल से वह मामी की मर्जी से ही संबंध चला आ रहा है और मेरे साथ वो अपनी मर्जी से घर से गई थी मुझे व मेरे परिवार को बेवजह फंसाया जा रहा है।

रिश्ते के भाई ने किया मासूम बहन से बलात्कार

the murder of relationships

तीसरी कहानी यूपी के देवरिया जिले की है। यहां छह वर्ष की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के भाई ने बलात्कार किया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ शाम को खेत की तरफ गाय चराने गई थी। बच्ची का भाई वापस घर आ गया और बच्ची वहीं खेलने लगी।

उसी समय बच्ची के पट्टीदारी के 39 वर्षीय भाई उसे बहला फुसला एकांत में ले गया और दुष्कर्म किया। खून से लथपथ हालत में बच्ची घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर परिवारवाले सन्न रह गए। बच्ची ने युवक का नाम बताया और घटना बताई।

जिला अस्पताल में बच्ची के नाजुक अंग पर चोट लगने की पुष्टि इलाज कर रहीं महिला डॉक्टरों की टीम ने की। इस बाबत एएसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि दुष्कर्म होने की जानकारी मिली है। आरोपी युवक पकड़ लिया गया है।

बेटी पर टूटा बाप का कहर, रेप की को‌शिश

the murder of relationships

चौथी कहानी हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र की है। जहां अपनी ही तीन बेटियों के साथ छेड़खानी के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि कारगुजारी का विरोध करने पर आरोपी बाप ने पत्नी को भी घर से निकाल दिया। पूछताछ में एक बेटी ने पिता पर ‘गलत काम’ का भी आरोप लगाया।

पुलिस के अनुसार पांच बेटियों और एक बेटे के पिता इस ग्रामीण पर आरोप है कि वह कुछ दिनों से अपनी बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। अपने ही बाप की बदनीयती का शिकार बेटी ने जब मां से पिता की हरकतों की शिकायत की तो आरोपी ने पत्नी को घर से निकाल दिया।

दोबारा छेड़खानी पर बड़ी बेटी अपनी मां के पास चली गई। इसके बाद बाप की हवस का कहर छोटी बेटी पर टूटा। मंगलवार को उसने 11 साल की बेटी के साथ खेत में दुराचार का प्रयास किया। हवस की आग में अंधे बाप के चंगुल से किसी तरह छूटकर बेटी खुद को बचाकर भागते हुए घर पहुंची। बाप से बचकर घर पहुंची बेटी ने अपनी 14 वर्षीय मंझली बहन को घटना की जानकारी दी।

अवैध संबंध में पत्नी और बच्चों को मार डाला

the murder of relationships

पांचवीं कहानी पंजाब के अबोहर से है। यहां एक व्यक्ति ने ईंट से हमला कर अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री को मौत के घाट उतार दिया। द्वारका प्रसाद नामक उस युवक ने पत्नी सरला व बेटे रमन को मार डाला। उसने अपनी बेटी मनीषा के सिर पर भी ईंट से चार-पांच वार कर उसे भी बुरी तरह से घायल कर दिया।

बेटे के सिर पर हत्या का भूत सवार देख उसकी मां ने शोर मचाया और जब तक पड़ोसी आंगन में पहुंचे तब तक द्वारिका प्रसाद वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने सरला, रमन व मनीषा को एक वाहन में डालकर रात्रि 12.30 बजे संगरिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि द्वारका प्रसाद के मुहल्ले में ही एक महिला के साथ कथित रूप से संबंध होने की बात सामने आई है। इन संबंधों का खुलासा हो जाने के बाद इस घटना को उसने अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed