फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   The murder of husband

बच्चा नहीं हुआ, तो अपने पति को मार डाला

Sat, 22 Mar 2014 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Mar 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
The murder of husband

एक पत्नी ने अपने पति की इसलिए गला रेतकर हत्या कर दी कि वह उसे कोई औलाद नहीं दे पा रहा था। महिला ने अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मामला राजधानी दिल्ली में वसंत कुंज के रंगपुरी पहाड़ी इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक करतार सिंह (40) एक व्यवसायी था। कुछ साल पहले उन्होंने केरल की रहने वाली एक ईसाई युवती किरण से लव मैरिज की थी।
विज्ञापन


इस दौरान करतार किरण को औलाद सुख नहीं दे पा रहा था, जिसके कारण किरण पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ अवैध संबंध में लिप्त हो गई। धीरे-धीरे इस बात की जानकारी उसके पति करतार को भी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी युवक से था अवैध संबंध

The murder of husband

इसी बीच किरण की छोटी बहन सलीना भी आकर रहने लगी। करतार अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए अपनी साली सलीना को हवस का शिकार बनाना चाहता था। एक दिन उसने सलीना के साथ बलात्कार का भी प्रयास किया।

अब किरण उससे छुटकारा पाना चाहती थी, दोनों बहनों ने मिल कर एक प्लान बनाया। प्लान के अनुसार करतार जब रात को घर आया तो सलीना ने उसे खाने में बेहोशी की दवा मिला कर दे दी।

दवा का असर होते ही करतार बेहोश हो गया, फिर दोनों बहनों ने उसको गला रेतकर हत्या कर दी। इस हत्या में किरण में अपने प्रेमी रामबाबू को भी शामिल किया था, ताकि शव को ठिकाने लगाया जा सके।

गला रेतकर किया पति की हत्या

The murder of husband

करतार की हत्या के बाद किरण ने अपने प्रेमी रामबाबू से ऑटो मंगवाया और शव को बोरी में डालकर एक गटर में फेंक दिया। गटर से शव मिलने पर पुलिस ने पहचान के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस ने इस घटना का खुलासा करने के लिए कॉल डिटेल सहित सभी एंगल पर तफ्तीश की। शव की पहचान करतार सिंह के रूप में होने के बाद पुलिस ने जब दोनों बहनों से पूछताछ की तो पहले तो वे गुमराह करती रही।

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के प्रेमी रामबाबू की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed