फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   The MMS Gangrep put on whatsapp

व्हाट्सएप पर डाला गैंगरेप का MMS

Fri, 02 May 2014 05:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 02 May 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
The MMS Gangrep put on whatsapp

हवस के भूखे तीन दरिंदों ने एक मासूम को अपना शिकार तो बनाया ही साथ में उस हैवानियत का वीडियो भी बनाकर उसे व्हाट्सएप पर डाल दिया।

विज्ञापन


इस मामले का खुलासा तब हुआ जब व्हाट्सएप के माध्यम से यह वीडियो लड़की के परिजनों के हाथ लग गई।

हैरान-परेशान परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया।

घटना हरियाणा के यमुनानगर की है, जहां छप्पर थाना के सारन गांव में इस गैंगरेप को अंजाम दिया गया।

लड़की के पड़ोसी हैं गैंगरेप करने वाले युवक

The MMS Gangrep put on whatsapp

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यहां की एक 13 साल की मासूम लड़की को उसी के पड़ोस में रहने वाले एक युवक गुरजीत ने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया।

वहां उसके दो दोस्त बिल्ला व चरणजीत पहले से ही मौजूद थे।

पहले गुरजीत ने गन्ने के खेत में ही उस लड़की से बलात्कार किया। उस दौरान उसके दोनों दोस्तों ने इसका वीडियो बना लिया। फिर बारी-बारी से उन दोनों ने भी उस लड़की से बलात्कार किया।

हवसी दरिंदों ने गैंगरेप के बाद लड़की को धमकी देकर छोड़ दिया। लेकिन बाद में उसका एमएमएस व्हाट्सएप पर डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर इस वीडियों को नहीं रोक पाई पुलिस

The MMS Gangrep put on whatsapp

व्हाट्सएप पर एमएमएस आने के बाद लड़की ने अपनी आप बीती परिवारवालों को सुनाई तो उनके पांव तले से जमीन निकल गई, आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन व्हाट्सएप पर डाली गई इस वीडियों को रोक नहीं पाई। पुलिस जब तक कार्रवाई करती उससे पहले ही वीडियो आम हो चुका था।

लड़की की मां ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन

लड़की का अश्लील फोटो फेसबुक पर डाला, गिरफ्तार

The MMS Gangrep put on whatsapp

एक अन्य घटना में फतेहाबाद के बीघड़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि अग्रवाल कालोनी का रहने वाला आकाश उसकी लड़की का अश्लील फोटो फेसबुक डाल कर उनकी लड़की को बदनाम कर रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि आकाश उनकी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। लड़के को समझाया गया, लेकिन वह बाज नहीं आया।

इसके बाद आरोपी लड़के के हौसले इतने बढ़ गए और उसने लड़की की फोटो फेसबुक पर डाल दी, जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed