मौलवी ने मदरसे में कर दिया कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर के एक गांव में एक मौलवी के उपर मदरसे में अपनी छात्रा के साथ रेप करने का आरोप लगा है। छात्रा विकलांग है और उसके हाथ व पैर काम नहीं करते हैं। बताते हैं कि छात्रा के मौसा ने उसकी अच्छी तालीम के लिए मौलवी को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा था।
यमुनानगर के छछरौली की रहने वाली युवती फर्कपुर थाना क्षेत्र के मदरसे में पढ़ती थी। मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी द्वारा ही युवती के साथ कई महीने तक लगातार दुराचार किया जाना बताया जा रहा है, जिससे युवती गर्भवती हो गई है।
लड़की के परिजनों को इसकी कानों-कान खबर नहीं थी। लेकिन जब लडकी को चेक कराया गया तो वह प्रेगनेंट निकली। युवती को पीजीआई चंड़ीगढ़ में भर्ती करवाया गया है, जहां उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया।
घटना के बाद मौलवी फरार
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में छछरौली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी निशक्त भांजी उनके गांव में मदरसा न होने के कारण थाना फर्कपुर क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ती थी।
वहां वह अपनी बहन के पास रहती है। कुछ दिन पहले जब वह अपनी मौसी के घर गई तो उसने पेट में दर्द रहने की शिकायत की। उन्होंने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया, जिससे छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि की।
युवती पीजीआई उपचाराधीन है, उसने वहां एक मरे हुए बच्चे को दिया है। इस बाबत युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। बताया जाता है कि ससौली रोड स्थित मदरसे में निशक्त लड़की के साथ मौलवी सेक्स करता था।