फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   The girl charged with murdering her mother and step-dad

'डैड मेरे साथ वो सब करते थे भैया, इसलिए मार दिया'

Tue, 05 Jan 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Jan 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
The girl charged with murdering her mother and step-dad

जिसकी ममता की छाव में उसने जिंदगी के 15 बसंत गुजारे हैं। उसी के खून से आज उसके हाथ रंगे हैं। मां को तो मारा ही सौतेले बाप को भी मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


अमेरिका के ब्रुकलिन में एक 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने मां-बाप की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुकाबिक ब्रुकलिन निवासी रोसा सांचेज और एंडरसन नन्ज की हत्या की बात उनकी नाबालिग बेटी डेस्टिनी गार्सिया ने खुद कबूली है। नाबालिग किशोरी ने अपने चचेरे भाई को वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन


लेकिन बार-बार बदलते आरोपी के बयान के चलते हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस की मानें तो लड़की ने अपने चचेरे भाई को बताया कि उसका सौतेला बाप उसका रेप करता था। वहीं पुलिस को दिए बयान से कुछ और ही सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपार्टमेंट में सड़ रही थीं लाशें, पुलिस ने निकाला

The girl charged with murdering her mother and step-dad

डेलीमेल की खबर के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में आरोपी किशोरी ने कहा है कि उसकी मां उसके साथ बुरा बर्ताव करती थी, उसे शारीरिक यातनाएं देती थी। ये सब देखते हुए उसके सौतेले पिता उसे बचाते नहीं थे, इसलिए दोनों को मार डाला।

फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की सही वजह और शक के दायरे में किशोरी के एक और चचेरे भाई को खोज रही है।

वारदात का पता लगते हैं पुलिस ने अपार्टमेंट से मृतकों की सड़ती हुई लाशों को बरामद कर लिया है। पुलिस की मानें तो इस वारदात को जिस तरह अंजाम दिया गया वो सेकंड डिग्री मर्डर के तहत आता है। इसलिए अदालत ने नाबालिग आरोपी को बालिग की श्रेणी में रखा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी डेस्टिनी गार्सिया ने बंदूक और चाकू से इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed