सिरफिरे आशिक ने की खौफनाक वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। मेहनगर थाना क्षेत्र के रहिला ढोलनपट्टी गांव में प्यार में अंधे युवक ने साथ में भागने से मना कर देने पर लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर से जला दिया। 75 प्रतिशत जली हालत में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में तनाव है। पुलिस अधीक्षक ने कई थानों की फोर्स गांव में लगा दी है। लड़की की मां की तरहीर पर लड़के के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। देर शाम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर लड़की का बयान लिया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र दुबे के अनुसार झुलसी युवती सलमा (परिवर्तित नाम) का गांव के दलित बस्ती निवासी युवक दीपक राम से बीते तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार बुधवार की सुबह लड़की के पिता और भाई घर से बाहर गए थे।
जबकि मां गांव में किसी के घर गई थी। उसकी दोनों छोटी बहनें दरवाजे के बाहर खेल रही थी। तभी मौका देखकर दीपक घर में घुस गया। वह सलमा पर अपने साथ भागने का दबाव बनाने लगा।
तीन वर्षों से चल रहा था दोनों में प्रेम संबंध
सलमा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस बात को लेकर बात बढ़ी तो युवक ने रसोईघर में रखे मिट्टी के तेल का गैलन लाकर उसके ऊपर उड़ेल दिया और माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। झुलसी युवती के चिल्लाने पर बाहर खेल रही उसकी छोटी बहनें और दूसरे लोग मौके पर पहुंचे।
आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोपी युवक स्नातक का छात्र है। जिलाधिकारी रणबीर ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।
वहीं, बिजनौर से एक नेत्रहीन किशोरी से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने पड़ोस में रहने वाली नेत्रहीन किशोरी से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पहले तो मामले को गांव में ही दबाने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती देख पीड़िता के परिजन मंडावली थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
भागूवाला क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी युवक ने घर पर अकेली नेत्रहीन किशोरी को हवस का शिकार बना डाला। उस समय लड़की के माता-पिता खेतों पर मजदूरी करने गए थे। दिन ढलने पर घर लौटे परिजनों को जब पुत्री ने रोते-बिलखते आपबीती बताई, तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी पहले पुलिस को न देकर ग्राम प्रधान को दी।