फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   The father son shot dead

उफ! सिर्फ इस लिए बाप-बेटे को गोलियों से भूना

Sat, 07 Jun 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो /अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 Jun 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
The father son shot dead

प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के अचलपुर मोहल्ले में आम तोड़ने के विवाद में पट्टीदारों ने सत्यदेव सिंह (55) व उसके बेटे विकास सिंह (17) को गोलियों से भून डाला।

विज्ञापन

 
फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़ी सत्यदेव की भयाहू को भी हत्यारों ने गोली मार दी। लाठी-डंडे से पीटकर सत्यदेव की पत्नी और भतीजे को भी लहूलुहान कर दिया।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गांव से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आईजी एलबी देवकुमार एंटनी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया।
विज्ञापन


दरअसल, अचलपुर निवासी सत्यदेव सिंह का अपने पट्टीदार राम प्रताप सिंह से आबादी की जमीन को लेकर काफी अर्से से विवाद चला आ रहा है।

बचाने दौड़ी भयाहू को भी हत्यारों ने मारी गोली

The father son shot dead

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सत्यदेव का पुत्र विकास सिंह घर से कुछ दूर स्थित अपने छप्पर के पास खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विवादित जमीन पर स्थित पेड़ से आम तोड़ने की बात को लेकर सत्यदेव के पट्टीदार राम प्रताप सिंह के पुत्र संतोष सिंह से विकास की कहासुनी होने लगी।

विवाद बढ़ने पर संतोष ने घर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल मंगाकर विकास के सीने में गोलियां उतार दी। फायर की आवाज सुनकर घर पर मौजूद सत्यदेव दौड़ा तो हत्यारोपियों ने उसे भी गोलियों से छलनी कर दिया।

जेठ की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए सत्यदेव की भयाहू जया सिंह (45) पत्नी लल्लन सिंह दौड़ी तो हत्यारों ने उसे भी गोली मार दी। सत्यदेव की पत्नी फूला सिंह (52) और भतीजे शिवशक्ति सिंह (12) पुत्र लल्लन सिंह को भी लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को दबोचा, पूछताछ

The father son shot dead

हल्ला गुहार सुनकर परिवार के दूसरे लोग दौड़े तो हत्यारोपी वहां से भाग निकले। गोली लगने से घायल लोगों को लेकर परिजन अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने सत्यदेव सिंह और विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल जया सिंह को इलाहाबाद रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सीओ सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी और शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही हत्यारों को पकड़ने के लिए एसपी ने अस्पताल से ही चार टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देने के लिए रवाना की। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एसपी ने तीन संदिग्ध लोगों को दबोचवा लिया। सभी से हत्यारोपियों की बाबत पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed