फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   the driver of school van use to show porn daily

स्कूल वैन का चालक मासूम बच्चों को रोज दिखाता था गंदी फिल्में

Thu, 27 Aug 2015 11:23 AM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
the driver of school van use to show porn daily

महानगर के मसूदाबाद इलाके के एक प्लेवे स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने वाली वैन का चालक बच्चों को अश्लील क्लीपिंग व फिल्म दिखाता था। यह बात जब एक बच्चे ने अपने परिजनों को बताई तो वह चिंतित हो गए और सीधे पुलिस के पास पहुंच गए।

विज्ञापन


इस संबंध में वैन चालक के खिलाफ बन्नादेवी में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाने जाने से पहले अभिभावक इकट्ठा होकर स्कूल गए थे। स्कूल पर अभिभावकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


एसओ बन्नादेवी के अुनसार अभिभावक ओपी पांडेय की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि उनका छह साल का बेटा मसूदाबाद स्थित प्ले वे स्कूल में पढ़ता है और एक स्कार्पियो से अन्य बच्चों के साथ ही वह आता-जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से चल रहा था ये

the driver of school van use to show porn daily

इस गाड़ी का चालक न्यू राजेंद्र नगर निवासी लकी पुत्र गजेंद्र है। वह बच्चों को पिछले कई दिन से मोबाइल में अश्लील फिल्म व क्लीपिंग दिखा रहा था। आज पांडेय के बेटे ने बातचीत के दौरान यह जानकारी शाम को अपने पापा को दी।

इस पर पांडेय हैरत में पड़ गए और शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। एसओ के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed