{"_id":"73124d984626cac708e1a7a13d9cc6a6","slug":"the-child-s-mother-shot-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में बच्चे ने मां को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
खेल-खेल में बच्चे ने मां को गोली से उड़ाया
ब्यूरो /अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Jun 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दस वर्षीय बालक ने खेल-खेल में अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने चाचा की तहरीर पर बालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार रात साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है।
बाथरूम में कैमरा लगाकर बनाता था अश्लील वीडियो
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सिसोरा नासिर में यामीन खां की 40 वर्षीय पत्नी हसमूना बेगम घर के आंगन में खड़ी थीं, तभी उसके दूसरे नंबर का पुत्र पिता की दोनाली लाइसेंसी बंदूक हाथ में लिए अपनी अम्मी के सामने आया और फिल्मी अंदाज में बोला कि अम्मी जो कुछ तुम्हारे पास हो रख दो वरना गोली मार देंगे।
विज्ञापन
हसमूना बेगम पुत्र की इस अदा पर मुस्कुराती रहीं, इसी बीच बंदूक का ट्रेगर दब गया और गोली हसमूना के सिर में जा धंसी।
बदायूं के उस गांव का सच, जहां हुआ था गैंगरेप
विज्ञापन
गोली लगते ही हसमूना की मौके पर ही मौत हो गई। शुरू में मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी तरह पुलिस को खबर लगते ही पसगवां थाने के महमदपुर ताजपुर चौकी प्रभारी जेपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
न्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि पिता लोकसभा चुनाव के बाद सोमवार को ही बंदूक लेकर घर लौटे थे और उसे कमरे में रख दिया, तभी उनको किसी ने बाहर बुला लिया, इसी दौरान बच्चे के हाथ बंदूक लग गई।
38 दरिंदों ने एक लड़की से घंटों किया बलात्कार
हसमूना के चार बेटे और एक बेटी हैं, जिसमें गोली मारने वाला पुत्र दूसरे नंबर का है, गोली मारने वाले बालक का एक बड़ा तथा दो छोटे भाई हैं। पुलिस ने चाचा मोबीन खां की तहरीर पर नाबालिग भतीजे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और तथा लाइसेंसी होल्डर यामीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।