महिला नेता के साथ अंतरंग मिला टीचर, बवाल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की करीबी एक महिला नेता और एक स्कूल के हेडमास्टर के बीच अवैध संबंधों खुलासा होने से बवाल खड़ा हो गया है। शादीशुदा हेडमास्टर की पत्नी ने दोनों को बिस्तर पर रंगेहाथ पकड़ा था।
33 वर्षीय कीली ह्यूक्सटैबल (Keely Huxtable) पर आरोप है कि बर्मिंघम के एलिजाबेथ कैडबरी टेक्नोलॉजी कॉलेज में तैनात रिचर्ड टैटरफील्ड के साथ उसके अवैध संबंध हैं। इस रिश्ते का भंडाफोड़ होने के बाद प्रशासन ने हेडमास्टर को पद से हटा दिया है।
आरोपी हेडमास्टर की पत्नी ने दोनों को घर में बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देखा था। आरोपी महिला नेता स्कूल के प्रशासकों की सूची में भी शामिल है। टीचर की पत्नी ने उन्हें ऐसी हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए।
'मैं सिर्फ सो रही थी, सेक्स नहीं किया'
डेली मेल के मुताबिक, टीचर ने बताया कि जब वह घर लौटी तो उसने देखा कि उसका पति छोटे कपड़ों में है और महिला नेता बिना कपड़ों के बिस्तर पर पड़ी थी। आरोपी महिला वर्ष 2010 में हुए आम चुनावों में उम्मीदवार थी, हालांकि वह ये चुनाव हार गई।
महिला नेता के पति को इस बार में तब पता चला जब टीचर की पत्नी ने फोन करके उन्हें सारा माजरा बताया। उसने बताया कि 12 दिसंबर को उसने दोनों को अंतरंग हालत में देखा था और दोनों के बीच ये संबंध पिछले साल जनवरी से चल रहे हैं।
हालांकि इस मामले में आरोपी महिला नेता ने कहा कि वह टेटरफील्ड के साथ सो रही थी। उनके बीच और कोई भी संबंध नहीं है।
वहीं, टीचर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि वैलेंटाइन डे पर दोनों लग्जरी ब्रेक पर गए थे और बाकायदा होटल में ठहरे। इस दौरान उन्होंने स्कूल कॉन्फ्रेंस का हवाला दिया था।
'काम के जुनून से आए करीब'
मामले को लेकर जब बवाल बढ़ा को दोनों अपने बचाव पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना वजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने कपड़े पहन रखे थे और स्कूल के लिए स्ट्रेटजी प्लानिंग पर काम कर रहे थे।
महिला नेता ने कहा कि उनके बीच कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बने। वे दोनों सिर्फ काम के जुनून के चलते करीब आए हैं। हालांकि दोनों के इस दावे को प्रशासन ने नहीं सुना और आरोपी टीचर को हटा दिया। यही नहीं, टीचर के खिलाफ जांच शुरू पर दी गई है।
टीचर की पत्नी ने बताया कि महिला नेता ने उसके पति के लिए कविताएं भी लिख भेजी थीं, जिनमें उसने जिक्र किया था कि वह उसे कितना प्यार करती है।
दोनों के अवैध संबंधों का खुलासा होने पर महिला ने तलाक लेने का फैसला किया है। उसने इसके लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी है।