फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   The blade cut off husband's penis

बीवी ने काट दिया पति का गुप्तांग

Mon, 23 Jun 2014 03:25 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो /अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 23 Jun 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
The blade cut off husband's penis

शादी के दो माह बाद ही युवक का गुप्तांग उसकी ही पत्नी ने ब्लेड से काट दिया। उसे गंभीर हालत में गांव के ही चिकित्सक के पास ले जाया गया।

विज्ञापन


जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठी, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।

घटना यूपी के मेरठ की है। जहां सरधना के पोहल्ली गांव निवासी युवक का निकाह दो माह पूर्व ही कस्बा बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर निवासी युवती से हुआ था।

निकाह के बाद से दंपति ठीक से रह रहे थे।

गांव में हो रहीं तमाम तरह की चर्चाएं

The blade cut off husband's penis

इस बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर विवाहिता ने ब्लेड से अपने पति का गुप्तांग काट दिया।

युवक खून से लथपथ होकर कमरे से बाहर निकला तो परिजन उसे गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए।

चिकित्सक ने गुप्तांग का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा कट जाने और अधिक खून बहता देख उसे मेरठ ले जाने के लिए कह दिया।

इस पर परिजनों ने उसे मेरठ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्तांग का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा कटा

The blade cut off husband's penis

वहीं दूसरी ओर युवक के परिजनों ने मामले की सूचना देकर विवाहिता के मायके वालों को बुलवा लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी तो मायके वाले विवाहिता को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे।

वहीं ग्रामीण तलाक के साथ ही महिला को कानून से सजा दिलाने की बात को लेकर अड़ गए।

इससे मामला पंचायत में नहीं सुलझ सका। वहीं मामले को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed