फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Thane crime branch head constable killed his lover

जिद से नाराज हवलदार ने किया प्रेमिका का कत्ल

Tue, 08 Dec 2015 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Dec 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
Thane crime branch head constable killed his lover

महाराष्ट्र पुलिस के हेड कांस्टेबल को एक महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने जिस महिला की हत्या की थी वह उसकी प्रेमिका थी।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी हवलदार प्रमोद शिंदे पिछले दो साल से सुल्ताना नाम की महिला से मिल रहा था यानी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी हवलदार ठाणे क्राइम ब्रांच में तैनात था और इसी इलाके में महिला की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


लेकिन अचानक हवालदार अपनी प्रेमिका की डिमांड से परेशान होकर उससे छुटकारा पाने की साजिश रची। इस साजिश के तहत हवलदार ने उसका बे रहमी से कत्ल कर नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी हवलदार से शादी करना चाहती थी सुल्ताना

Thane crime branch head constable killed his lover

नदी में मिली लाश का पोस्ट मार्टम किया गया तो हत्या की बात सामने आई। हत्या करने वाले हवलदार को भरोसा था कि वह क्राइम ब्रांच में है इसलिए वह इस अपराध से आसानी से बच जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

जांच में पता चला है कि आरोपी हवलदार 49 वर्षीय प्रमोद शिंद ने अपनी प्रेमिका 32 वर्षीय सुल्ताना की हत्या गला घोंटकर की थी। श‌िंदे से पुलिस ने हत्या की वजह के बारे में पूछा तो उसने बताया कि सुल्ताना उससे शादी की जिद कर रही थी और वह ऐसा नहीं करना चाहता था।

उसने बताया कि इसीलिए उससे छुटकारा पाने के लिए उसका कत्ल कर दिया था।

जांच में यह भी पता चला है कि जिस दिन उसका कत्ल किया गया उस शाम को सुल्ताना घर में यह बोलकर निकली थी कि वह अपने प्रेमी हवलदार के साथ डिनर करने जा रही है। लेकिन वह दो दिन तक घर लौटकर नहीं आई।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद छानबीन हुई तो उसकी लाश पास की नदी में तैरती हुई मिली। इसके बाद आरोपी हवलदार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed