{"_id":"7ecc75563e3d78356cb3d8dae77312bd","slug":"terrorist-afzal-usmani-flee-from-mumbai-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी चूक! इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी कोर्ट से फरार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भारी चूक! इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी कोर्ट से फरार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
मुंबई की एक अदालत में शुक्रवार को पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक आतंकी फरार हो गया।
विज्ञापन
फरार आतंकी का नाम अफजल उस्मानी है। उस पर अहमदाबाद धमाकों में शामिल होने और बेगुनाहों को मारने का आरोप है।
उसे शुक्रवार को अहमदाबाद धमाकों की सुनवाई के लिए पेशी पर लाया गया था। वह आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का सदस्य है।
मुंबई पुलिस ने आस-पास के इलाकों में मुस्तैदी बढ़ा दी है। उसकी तलाश के लिए आस पास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
