फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   tension at religious place of moradabad

धार्मिक स्थल में मांस फेंकने पर तनाव, फोर्स तैनात

Fri, 27 Nov 2015 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
tension at religious place of moradabad

यूपी में मुरादाबाद के देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में मांस फेंक दिया। जिससे गांव में तनाव फैल गया।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े चार बजे इमाम ने फज्र की नमाज की तैयारी शुरू की तो आंगन में कई जगह मांस के टुकड़े और एक जगह इकट्ठा मांस देखकर परेशान हो उठे।

करीब पांच बजे कुछ लोग जब यहां पहुंचे तो मांस देखकर बौखला गए। धीरे धीरे पूरा गांव मौके पर पहुंच गया जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सुबह करीब साढ़े पांच बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डीएम, एसपी समेत तमाम अधिकारी और कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने इलाके मांस बेचने वाले शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed