फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   ten year boy murdered friend.

दस साल के बच्चे ने जिगरी दोस्त का किया कत्ल

Fri, 07 Nov 2014 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 07 Nov 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
ten year boy murdered friend.

मुरादाबाद के गलशहीद में भूड़े के चौराहे पर गुरुवार रात हुई वारदात ने सभी को झकझोर दिया। दो बच्चे जो आपस में गहरे दोस्त थे, पहले साथ खेले, फिर झगड़े और फिर एक बच्चे की जान चली गई। 10 साल के बच्चे के हाथों अपने दोस्त का कत्ल हो गया।

विज्ञापन


वह इस कदर अपना आपा खो बैठा कि दोस्त के गले में पड़े ताबीज के धागे से ही उसका गला घोंट दिया। झगड़ा दो साल के भांजे को गोद से उतारने पर शुरू हुआ था। हैरत यह थी कि कोई भी उन्हें रोकने नहीं पहुंचा। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


गलशहीद में भूड़े के चौराहे के पास वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले रिक्शा चालक राजेंद्र कुमार का बेटा सुंदर (12) रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने दो साल के भांजे को गोद में लेकर निकला था। गली में थोड़ी देर तक सुंदर उसे घुमाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पड़ोस में रहने वाला दस वर्षीय दोस्त आया और उसने बच्चे को खिलाने के लिए गोद में ले लिया लेकिन कुछ देर बाद ही सुंदर के दोस्त ने बच्चे को जमीन पर बैठा दिया और अपने दूसरे दोस्तों के साथ खेलने लगा।

बताया जा रहा है कि इसके बाद सुंदर ने विरोध किया। बच्चे को जमीन पर छोड़ने और कपड़े गंदे कर देने की बात कहकर सुंदर ने अपने दोस्त को चांटा मार दिया। फिर दोनों आपस में भिड़ गए। गली में बाकी बच्चे तमाशा देखते रहे। किसी ने भी दोनों को रोकने की कोशिश नहीं की।


इसी दौरान दस साल के बच्चे के हाथ में सुंदर के गले में पड़ा ताबीज का धागा आ गया और उसने उसे जमीन पर गिराकर धागे से सुंदर की गर्दन कस दी। कुछ देर में ही सुंदर की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बच्चा फरार हो गया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी दोस्त को पकड़ लिया। पिता की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed