अभिनेत्री से हुई छेड़छाड़, फेसबुक से पकड़वाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगु अभिनेत्री अस्मिता खरनानी के साथ छेड़खानी करने वाले दो लोगों को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ये कार्रवाई उस समय की जब अस्मिता ने छेड़खानी करने वालों की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर दी।
अस्मिता ने ये तस्वीरें उस समय ली जब हैदराबाद में ड्राइविंग के दौरान बाइक सवार कुछ युवकों ने उनकी कार रोकने की कोशिश की। साथ ही बदसलूकी भी की।
29 वर्षीय अभिनेत्री ने तुरंत ही उन युवकों की तस्वीरें ले ली। इतना ही नहीं उन्होंने उन तस्वीरों को अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट कर दिया। साथ ही उन्होंने हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज को भी इसमें टैग कर दिया।
हैदराबाद पुलिस ने की कार्रवाई
अस्मिता की डाली गई इस पोस्ट को करीब 11 हजार लोगों ने शेयर किया। इसके बाद हैदराबाद पुलिस हरकत में आई उन्होंने शी (SHE) टीम के सहयोग आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अडिशनल कमिश्नर स्वाति लाकरा ने बताया कि गिरफ्तार किए युवकों की पहचान 30 वर्षीय इमरान बिन मोहम्मद और सैयद नोरूल्ला हुसैनी के रूप में हुई है।
अस्मिता ने 26 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर आरोपियों की तस्वीरें पोस्ट की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई के बाद अस्मिता ने अपने फेसबुक फ्रेंड्स के साथ-साथ उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उनका समर्थन किया।