फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Teenager prosecuted under child pornography laws for having naked photos of HIMSELF on phone

छात्र ने खींची अपनी ही न्यूड तस्वीरें, पोर्नोग्राफी का केस दर्ज

Mon, 21 Sep 2015 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Sep 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
Teenager prosecuted under child pornography laws for having naked photos of HIMSELF on phone

एक 17 वर्षीय छात्र पर मोबाइल में खुद की निर्वस्त्र तस्वीरें रखने पर संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी छात्र पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी में शामिल होने का मामला दर्ज करते हुए अदालत में पेश किया है।

विज्ञापन


इस बचाव में छात्र की ओर से अदालत में जेल की सजा माफ करने की एक याचिका भी दायर की गई है। यानी युवक का नाम यौन अपराधी के तौर पर दर्ज हो गया है।

अमेरिका उत्तर कैरोलिना की एक अदालत को पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र ने मोबाइल से खुद की न्यूड सेल्फी और तस्वीरें जमा कर रखी हैं जो एक पोर्नोग्राफी उत्पादन का मामला है। चूंकि आरोपी छात्र की उम्र 18 साल से कम है इसलिए यह मामला चाइल्ड पोर्नोग्राफी का है।

विज्ञापन

ऑनलाइन शेयर हो गई निजी तस्वीरें

Teenager prosecuted under child pornography laws for having naked photos of HIMSELF on phone

मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस जब आरोपी छात्र के स्कूल में पहुंची तो वहां के अध‌िकारियों ने छात्र पर लगे इन आरोपों की जांच की। जांच में स्कूल अधिकारियों ने पाया कि आरोपी छात्र की निर्वस्‍त्र तस्वीरें कई छात्रों के मोबाइल पर पहुंच चुकी थीं।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी छात्र ने अपनी तस्वीरें किसी पोर्नोग्राफी के उत्पादन के उद्देश्य नहीं खींची थीं बल्कि उसने मस्ती में ही ये तस्वीरें लीं थीं लेकिन पुलिस उस पर एक बालिग अपराधी के तौर पर व्यवहार कर रही है।

यहां तक की छात्र के पास केवल उसकी निजी तस्वीरें ही थीं लेकिन उस पर नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया जबकि वह खुद एक नाबालिग है।

आरोपी छात्र पर पुलिस ने पांच मामले दर्ज किए हैं जिनमें दो मामले उसकी खुद की दो निर्वस्‍त्र तस्‍वीरें रखने और एक उसकी गर्लफ्रेंड की निर्वस्‍त्र तस्वीर रखने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed