फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teenage girl set on fire by two men kolkata

रेप न कर सके, तो लड़की को जलाकर मारा

Tue, 06 Aug 2013 11:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
teenage girl set on fire by two men kolkata

कोलकाता के हावड़ा में रहने वाली 11 साल की बच्ची की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। रेप की कोशिश में नाकाम होने पर 31 जुलाई को दो युवकों ने उस पर केरोसिन तेल छिड़क जला दिया था।

विज्ञापन


पीड़ित लड़की चौथी क्लास में पढ़ती थी। छेड़खानी के दौरान दोनों बदमाशों को पहचानने और घटना की शिकायत माता-पिता से करने की बात पर आरोपियों ने उसे जला दिया था।
विज्ञापन


घटना के तत्काल बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 70 फीसदी तक जल चुकी थी।

छात्रा के पिता ने बताया था कि कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी से किसी बात पर आरोपी कुंदन की अनबन हो गई थी। इस पर उसने खामियाजा भुगतने की धमकी दी थी। बदला लेने के लिए ही उसने उनकी बेटी के साथ यह वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों पर बेटी से रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कुंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पीड़िता के घरवालों ने आरोपियों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed