फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teenage girl raped by father uncle and brother

नाबालिग लड़की से पिता, चाचा और भाई ने किया रेप

Sat, 11 Apr 2015 11:16 AM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
teenage girl raped by father uncle and brother

पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता, चाचा और भाई ने दुष्कर्म किया। उसके साथ पूरे परिवार ने दो साल तक दरिंदगी की।

विज्ञापन


पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है। लगातार हो रहे यौन उत्पीड़न से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने अपनी टीचर को आपबीती सुनीई हो उसके भी होश उड़ गए। टीचर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी चाचा मधुसूदन घोष को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह कुबूल भी किया है।
विज्ञापन


मधुसूदन की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आरोपी पिता शंकर घोष, बड़े भाई शुभंकर घोष के साथ मां सावित्री घोष भी घर से फरार हो गई।

हाथ-पैर बांधकर भाई ने किया रेप

teenage girl raped by father uncle and brother

पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया गुरुवार को जब वह स्कूल से लौटी तो उसके भाई ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और बलात्कार किया। उसी दिन पिता और चाचा ने भी उसके साथ दरिंदगी की।

पीड़िता के बयान के अनुसार उसके साथ लगातार दुष्कर्म हुआ जिसके चलते वह तीन बार गर्भवती हो चुकी है। वह इतनी डरी सहमी है कि वह दोबारा उस दुनिया में लौटना नहीं चाहती है।

एक टीचर ने कहा, ''मैं हैरान हूं कि कोई अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। ऐसे मां-बाप को कभी माफ नहीं किया जा सकता।'' पीड़ित लड़की अब वापस घर नहीं जाना चाहती। उसने पुलिस और शिक्षकों से अनुरोध किया है कि उसे किसी सरकारी आश्रय गृह में रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed