फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teenage couple committed suicide

...और खामोश हो गई इश्क की इक दास्तां

Tue, 15 Apr 2014 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Apr 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
teenage couple committed suicide

साथ-साथ जीने का वायदा करने वाले एक नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका पर जब परिजनों ने बंदिशें लगानी शुरू की तो उन्होंने ले लिया एक बड़ा फैसला।

विज्ञापन


एक साथ जी नहीं सकते लेकिन मर तो सकते है ना...और झुल गए फांसी के फंदे पर।

नाजूक सी उम्र में ऐसा फैसला लेने वाले ये नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका एमपी के माधोपुर के रहने वाले है।

सोमवार को दोनों का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया।

स्कूल में हुआ था दोनों को प्यार

teenage couple committed suicide

पहली बार दोनों ने एक दूसरे को राजकीय स्कूल माधोपुर में देखा था। पहली नजर में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।

दोनों साथ जीना चाहते थे, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था। 18 साल के रोहित ने अभी कुछ ही दिन पहले 12वीं की परीक्षा दी थी।

इसी स्कूल में 17 साल की पूनम 11वीं की छात्रा थी। दोनों के बीच करीब 4 सालों से अफेयर था।


पुलिस के अनुसार इस प्रेम प्रसंग का पता दोनों के घरों में चल चुका था। इस को लेकर दोनों बेहद परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम के पेड़ पर लटके थे दोनों के शव

teenage couple committed suicide

यहां तक की दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे से मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। रविवार को दोनों घर से गायब हो गए।

रोहित और पूनम को खोजने के लिए उनके घर वाले निकले लेकिन पूरी रात खोज के बाद कहीं पता नहीं चला।

तड़के खोजते हुए जब पूनम के पिता गांव के बाहर गए तो उन्होंने आम के पेड़ पर दोनों के शव देखे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रोहित की मां खबर सुनकर बेसुध हो गई। घटना स्थल के पास कीटनाशक दवा भी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed