फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teen sold by her sister and brother in law then raped

बहन-बहनोई ने किशोरी को बेचा, लुटी इज्जत

Thu, 30 Jul 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौंधियारा (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, कौंधियारा (इलाहाबाद) Updated Thu, 30 Jul 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
teen sold by her sister and brother in law then raped

15 साल की एक लड़की के लिए उसके सगे दीदी-जीजा ही दुश्मन बन गए। अजनबियों के हाथों उसकी आबरू का सौदा कर दिया। इस घिनौनी करतूत में में दीदी का देवर भी शामिल रहा।

विज्ञापन


उसे कपडे़ खरीदने के बहाने शहर लाकर फोर व्हीलर गाड़ी में तीन लोगों के हवाले कर दिया गया। उन तीनों ने कानपुर ले जाकर किशोरी के साथ बलात्कार किया।

किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर वह इलाहाबाद लौटी तो अपनी मां को फोनकर बुलाया। मां-बेटी ने एसएसपी से मिलकर दुखड़ा रोया तो कौंधियारा थाने में दीदी-जीजा और देवर तथा तीन अज्ञात के खिलाफ केस लिखा गया। देवर को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

कानपुर के युवकों को बेचा, लुटी आबरू

teen sold by her sister and brother in law then raped

रीना (नाम काल्पनिक) जारी इलाके की रहने वाली है। उसकी बड़ी बहन का ब्याह भी उसी इलाके के एक गांव में हुआ है। वह अक्सर अपनी बहन के पास जाकर रहती है। रीना का आरोप है कि दो जुलाई को दीदी-जीजा उसे नए कपड़े दिलाने की बात कहकर शहर ले आए। बहन का देवर भी साथ आया।

फिर उन्होंने उसे एक फोर व्हीलर गाड़ी में यह कहकर बैठा दिया कि वे सभी घूमने चलेंगे। मगर उसे गाड़ी में बैठाकर दीदी-जीजा और देवर झांसा देकर चले गए। गाड़ी में तीन लोग मौजूद थे। वे उसे कानपुर ले गए। रास्ते में उन लोगों ने कहा कि दीदी-जीजा ने उसे बेच दिया है। उसे कानपुर ले जाकर दुराचार किया गया।

किसी तरह उनकी कैद से छुटकारा पाकर वह कानपुर से फतेहपुर पहुंची। फिर वहां से बस के जरिए इलाहाबाद में सिविल लाइंस बस अड्डे आ गई। यहां से फोनकर उसने अपनी मां को बुला लिया।

मां-बेटी ने एसएसपी के सामने जाकर शिकायत की तो कौंधियारा थाने की पुलिस को मुकदमा लिखने का आदेश हुआ। पुलिस ने एफआईआर लिखकर किशोरी की दीदी के देवर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ कौंधियारा धमेंद्र कुमार ने बताया कि बयान दर्ज कराकर लड़की को डफरिन में चेकअप के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed