फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Teen murdered corpse hanging on the tree

किशोर की हत्या कर पेड़ पर लटकाई लाश

Sun, 17 Aug 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 17 Aug 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
Teen murdered corpse hanging on the tree

यूपी में हाईस्कूल के एक छात्र की पीटकर हत्या करने के बाद लाश को पेड़ पर लटका दिया गया। किशोर शुक्रवार शाम घर से अंडे खाने के लिए निकला था, जिसके बाद से उसका सुराग नहीं लग सका था।

विज्ञापन


घटना मुजफ्फरनगर के नरोतमपुर की है। शनिवार सुबह उसकी लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी देहात ने टीम के साथ गांव में पहुंचकर घटना की जांच की। डॉग स्कवॉयड को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह सुराग तलाशने में विफल रहा।
विज्ञापन


परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। गांव नरोतमपुर निवासी राहुल उर्फ छोटू (17) पुत्र सूबेपाल हाईस्कूल का छात्र था। शुक्रवार रात करीब 7.30 बजे अंडे खाने के लिए घर से निकला था। गांव में स्थित दुकान से अंडे खाने के बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ-पैर बांधने के बाद पीट-पीटकर की गई हत्या

Teen murdered corpse hanging on the tree

रात दस बजे तक भी घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात करीब दो बजे तक भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर परिजन निराश होकर घर लौट गए। शनिवार सुबह राहुल से कुछ दूरी पर स्थित मकान की छत पर गई एक लड़की ने पीछे स्थित खेतों में एक पेड़ से किशोर की लाश लटकी देखी।

शोरशराबा होने पर राहुल के परिजन भी मौके पर पहुंचे, तो लाश छात्र की ही मिली। किशोर लोअर और बनियान पहने था और हाथ-पैर काले रंग की रस्सी से बंधे हुए थे। गले में मैहरून रंग के दुपट्टे से उसकी लाश को पेड़ पर लटकाया हुआ था।

करीब 20 मीटर की दूरी पर उसकी शर्ट पड़ी हुई थी। सूचना पर एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्कवॉयड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, लेकिन वह कुछ दूर स्थित एक बंद गली की दीवार पर पहुंचकर रुक गया।

ट्यूबवेल की छत पर मिली युवक की लाश

Teen murdered corpse hanging on the tree

डॉग स्कवॉयड को दीवार पार कराकर गली में छोड़ गया, लेकिन वह उसी गली में चक्कर काटता रहा। लाश को मोर्चरी भिजवाकर परिजनों से जानकारी ली गई, तो उन्होंने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए हत्या किए जाने की आशंका जताई। पीड़ित सूबेपाल द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।

एसपी देहात ने बताया कि कई पहलुओं पर घटना की जांच चल रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

वहीं, मुजफ्फरनगर के गांव पीनना में रजवाहे के निकट स्थित खेत में ट्यूबवेल की छत पर युवक की लहूलुहान लाश पड़ी मिली। धारदार हथियारों से काटकर उसकी हत्या की गई थी। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
       
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी धर्मेंद्र सिंह के खेत रजवाहे के पास हैं। शुक्रवार सुबह धर्मेंद्र खेत में खड़े पेड़ से अमरूद तोड़ रहा था। इसी दौरान उसे ट्यूबवेल की छत पर लहूलुहान लाश पड़ी मिली। धर्मेंद्र ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को लाश की जानकार दी।

धारदार हथियारों से काटकर की गई हत्या

Teen murdered corpse hanging on the tree

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को छत से उतरवाकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर चमनसिंह चावड़ा ने बताया कि लाश करीब 40 वर्षीय युवक की है।

धारदार हथियारों से काटकर हत्या करने के बाद उसकी पहचान मिटाने के उद्देश्य से लाश के चेहरे को ईंटों से कुचला गया है। पैंट-शर्ट पहने युवक के पास से एक टॉर्च बरामद हुई है। घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और गिलास भी मिले हैं।

उन्होंने बताया कि युवक देखने से आसपास क्षेत्र का ही लग रहा है। युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके बाद जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। धर्मेंद्र की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed