फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teen kidnapped to 4th class boy after watching the film drishyam

'फिल्म' देख आठवीं के छात्र ने किया चौथी कक्षा के छात्र का अपहरण

Fri, 30 Oct 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 30 Oct 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
teen kidnapped to 4th class boy after watching the film drishyam

इलाहाबाद में चौथी कक्षा के छात्र के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार 15 साल का रमेश को नाबालिग होने की वजह से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में उसने कबूला है कि अपने पिता का कर्ज चुकता करने और खुद एक झटके में धनी बनने के इरादे से अपहरण और फिरौती उगाहने की यह योजना उसने क्राइम सीरियल देखकर बनाई जबकि पुलिस को चकमा देने का तरीका उसने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम देखकर सीखा।
विज्ञापन


जांच में यह भी साफ हो गया है कि किडनैपिंग की इस वारदात को इस नाबालिग लड़के ने अकेले ही अंजाम दिया था।

किशोर ने अकेले ही की ये करतूत

teen kidnapped to 4th class boy after watching the film drishyam

चक निरातुल मुहल्ले से सोमवार दोपहर दस साल के आदित्य के अपहरण से परिजन और पुलिस अफसर चिंतित थे। आदित्य के पिता मान सिंह को फोनकर तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आदित्य की तलाश में भटक रही थी इसी बीच बुधवार देर शाम वह खुद घर पहुंच गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने राजरूपपुर के एक मकान में छापा मारकर वहां किराए पर रहने वाले 15 साल के रमेश (नाम काल्पनिक) को पकड़ लिया।

खुल्दाबाद थाना प्रभारी समीर सिंह के मुताबिक, शुरूआती पूछताछ में ही रमेश ने कुबूला कि उसने अकेले ही यह कारनामा किया लेकिन जांच हो रही थी कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वह घटना में शामिल लोगों के नाम बताने से घबरा रहा हो। मगर साफ हो गया कि वही इस अपहरणकांड का मास्टरमाइंड और इकलौता गुनहगार है।

रमेश ने बताया कि मजदूरी करने वाले उसके पिता पर पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया था। परिवार बेहद गरीब है। इसी वजह उसने सारी मुसीबतों को एक झटके में दूर करने के इरादे से आदित्य के अपहरण की योजना बना ली।

आठवीं में पढ़ता है रमेश

teen kidnapped to 4th class boy after watching the film drishyam

इंस्पेक्टर के मुताबिक कक्षा आठ तक पढ़ाई करने वाले रमेश ने दृश्यम फिल्म देखी थी जिसमें अजय देवगन ने बेहद चालाकी से पुलिस को चकमा देकर खुद को हत्या में फंसने से बचा लिया था।

उसी फिल्म की तर्ज पर रमेश ने कई फर्जी सिम लिए और फिरौती के लिए फोन करने की खातिर वह चौफटका के पास रेलवे लाइन किनारे जाता था। वह जब भी आदित्य के पिता को फोन करता तो ट्रेन की आवाज आती।

क्राइम ब्रांच को मोबाइल की लोकेशन चौफटका रेलवे ट्रैक के पास मिलती इसलिए गढ़वा के जंगल में खोजबीन की गई जबकि रमेश ने आदित्य को अपने कमरे में बंधक बना रखा था। 14 साल के लड़के के इस शातिर अंदाज ने पुलिस को भी चौंका दिया। उसे कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed