फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teen girl brutally murdered in UP

दलित किशोरी की हत्या, खेत में निर्वस्त्र मिला शव

Tue, 09 Feb 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 09 Feb 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
teen girl brutally murdered in UP

यूपी के हाथरस में चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घर से 300 मीटर दूर आलू के खेत में किशोरी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला। किशोरी के पिता ने पड़ोसी युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी का कहना है कि किशोरी के साथ रेप हुआ है अथवा नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा।
विज्ञापन


पिछले साल इंटर उत्तीर्ण कर चुकी छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब तीन बजे उनकी मां की आंख खुली तो उन्होंने लड़की को चारपाई पर नहीं पाया। इसके बाद घर वालों ने लड़की की तलाशशुरू कर दी। देर तक खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव की महिला शौच को आलू के खेत में गईं तो वहां एक शव को देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर ग्रामीण जब खेत में पहुंचे तो लड़की का रक्तरंजित शव मिला। उसके सभी कपड़े पैरों में पड़े थे। उसके गले को धारदार हथियार से काटा गया था। हथेली और अंगूठे पर भी काटे जाने के निशान थे।

पड़ोसी युवक पर शक, आरोपी फरार

teen girl brutally murdered in UP

हत्यारे ने गर्दन काटने के बाद कटी त्वचा के अंदर लड़की की चुन्नी को घुसेड़ दिया था। पास में खून से सनी एक गोलनुमा लकड़ी पड़ी थी, जो शायद किसी फावड़े से निकाली गई थी। एक रुमाल भी था। इन दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

लड़की के पिता का कहना है कि पड़ोसी युवक शीटू उनकी बेटी को परेशान करता रहा है। आगरा से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा शीटू हाल ही में आगरा से आया था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

महिलाओं का करुण-क्रंदन शुरू हो गया। एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा, एएसपी अजय शंकर राय, सीओ प्रीति सिंह और थानाध्यक्ष एके सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बसपा नेता रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य बृज मोहन राही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती सिंह बघेल और उनके पति बनी सिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed