फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Teen commits live online suicide in China

ऑनलाइन किया लाइव सुसाइड, क्या है वजह?

Wed, 24 Dec 2014 04:10 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
Teen commits live online suicide in China

मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने इस घटना को एक माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लाइव भी किया।

विज्ञापन


मामला साउथवेस्ट चीन के सिचुआन प्रांत का है। पुलिस ने सोशल साइट पर आत्महत्या का लाइव वीडियो देखने के बाद युवक की तलाश की। जब पुलिस वहां पहुंची तो वह अचेत पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

मरने वाले युवक की पहचान जेंग के तौर पर हुई है। मरने से पहले उसने अपनी एकाउंट से सोशल मीडिया पर कई सारी पोस्ट डाली और अपना अकेलापन जाहिर किया।

उसने लिखा, "मैंने दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया है, अब मुझे जीने के लिए तम कहना। मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे ज्यादा दर्द नहीं होगा।" उसने खुद को खत्म करने के लिए ड्रग्स, टेप और कोयले का इस्तेमाल किया और मरने से पहले कोयला जला दिया था।
विज्ञापन

दादी ने बताया आत्महत्या का सच!

Teen commits live online suicide in China

एचटी के अनुसार, मरने से पहले उसने यह भी लिखा कि मुझे नहीं लगता कि अब मैं खुद को बचा सकता हूं। ड्रग्स ने अपना काम कर दिया है और मैं अपनी पूरी ताकत खो चुका हूं।

जेंग की दादी ने बताया कि उसे किसी लड़की से ऑनलाइन चैटिंग के दौरान प्यार हो गया था। शायद यही उसकी मौत की वजह हो। उसके माता पिता ने तब तलाक ले लिया था जब वह दो साल का था। इसके कुछ साल बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली और वह तब से दादी के पास ही रहता था।

उसने मरने से पहले लिखा था कि वह उसे बहुत प्यार करता है लेकिन बहुत जल्दी उससे दूर हो जाएगा। घटना के दौरान बहुत से लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और सुसाइड न करने की सलाह दी लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

उसकी सही लोकेशन पता करने और उसे अस्पताल पहुंचाने में करीब 4 घंटे लग गए इसलिए उसका बचना मु‌श्किल हो गया। बता दें कि चीन में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही जिससे कि इन्हें रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed