फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Techie arrested for posting wife’s obscene video on you tube

इंजीनियर ने यूट्यूब पर डाला पत्नी का अश्लील वीडियो, नंबर भी दिया

Wed, 28 Oct 2015 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Oct 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
Techie arrested for posting wife’s obscene video on you tube

हैदराबाद में इंफोसिस के पूर्व कर्मचारी को अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इंजीनियर दो बच्चों का पिता भी है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी इंजीनियर और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से अनबन थी। पत्नी इस दौरान अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी जिससे परेशान होकर आरोपी यू-ट्यूब पर उसका अश्लील वीडियो डालकर देह व्यापार करने वाली महिला के रूप में दिखाया था।
विज्ञापन


हैदराबाद के सेंट्रल क्राइम स्टेशन ने पीड़िता भाग्यलक्ष्मी के भाई से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई आरोपी जिस करतूत का खुलासा किया है वह हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो के साथ दिया पत्नी का नंबर

Techie arrested for posting wife’s obscene video on you tube

आरोपी इंजीनियर पत्नी को सबक सिखाने के लिए इतना नीचे गिर गया कि उसने अपने घर की मर्यादा भी भूल गया। आरोपी ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो डालने फोन नंबर भी दे दिया जिससे देश-विदेश से तमाम लोग देह व्यापार के लिए लगातार उसे फोन करने लगे।

पीड़िता के भाई गिरि ने बताया कि आरोपी मुरली कृष्‍णा ने उसकी बहन की शादी के वक्त बनी एक वीडियो का कुछ हिस्सा यू-ट्यूब पर डाल दिया और इस वीडियो में उसकी बहन को वेश्या बताया है। गिरि ने पुलिस को बताया कि यह वीडियो जनवरी 2015 में अपलोड किया गया था तब उसकी बहन को लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं।

शिकायत के आधार में पुलिस ने वीडियो की आईपी को ट्रैश किया तो पता चला कि किया इस वीडियो को उसके पति मुरली कृष्‍णा ने ही अपलोड किया था। पुलिस ने आरोपी कृष्‍णा को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले की लव मैरिज, फिर मांगा दहेज

Techie arrested for posting wife’s obscene video on you tube

गिरि ने पुलिस को बताया कि 2010 में मुरली कृष्‍णा और उसकी बहन एक ही कंपनी पर काम करते थे और दोनों में दोस्ती थी। लेकिन उसकी बहन जब गर्भवती हो गई तो उसने इस बात की जानकारी घर में दी।

इस घटना को लेकर घर वालों ने मुरली कृष्‍णा से बात की जो वह उसकी बहन से शादी करने के लिए राजी हो गया। शादी में कृष्‍णा के घर वालों ने 10 लाख रुपए की डिमांड की जो उन्हें दिया गया। इतना ही नहीं 20 लाख रुपए की कीमत का सोना भी दिया गया था।

लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी के घर वाले और दहेज की मांग करने लगे जिससे कृष्‍णा भाग्यलक्ष्मी से रोज मारपीट करने लगा था। कृष्‍णा की प्रताड़ना से परेशान होकर भाग्यलक्ष्मी अपने माता-पिता के घर चली आई और करीब एक साल से यहीं रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed