फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Teased about ‘gay act’ school topper sets himself afire

झाड़ियों के पीछे वाली बात पर इतने ताने मिले कि आग लगा ली

Tue, 05 Jan 2016 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Jan 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
Teased about ‘gay act’ school topper sets himself afire

उस वक्त वो पार्क में था। झाड़ियों के पीछे वो एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में था, तभी कुछ लोगों ने उसे देख लिया। अब जब भी वो बाहर निकलता, लोग ताने मारने लगते।

विज्ञापन


लोगों के तानों का उसके दिमाग पर इतना बुरा असर हुआ कि उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।

वाक्या आगरा का है। शहर के मदिया कटरा इलाके में पार्क में एक किशोर एक दूसरे लड़के के साथ 'गे एक्ट' में था, तभी लोगों ने उसे देख लिया।

घरवालों की मानें तो ये बात तो लड़के लिए सदमा बन ही गई। उधर लड़का जब भी बाहर निकलता तो लोग उसे ताने मारने लगते थे।

घरवालों की मानें तो उनका होनहार लड़का इस बात से इतना प्रताड़ित हुआ कि सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका।

ख्वाब इंजीनियर बनने का लेकिन क्या बन गया?

Teased about ‘gay act’ school topper sets himself afire

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आग लगाने से पहले करीब दो दिन तक लड़के ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। फिर अचानक बाहर निकला और मौका देखते ही डीजल की केन अपने ऊपर पलट ली और खुद को आग लगा ली।

चीखने की आवाजें सुनीं तो घर-मुहल्ले वाले उस ओर दौड़े और आग बुझाकर लड़के को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों की मानें तो लड़का 40 फीसदी झुलस चुका है। ऐसे मामलों में शरीर के जख्म भर भी जाएं लेकिन दिमाग पर लगे जख्म भर पाएंगे ये कहना मुश्किम है।

लड़के पिता आगरा में जूतों का कारोबार करते हैं। लड़के ने बीते साल हाईस्कूल में स्कूल टॉप किया था। लड़के ने इच्छा जताई थी कि बड़ा होकर इंजीनियर बनेगा। इस घटना से ये सीखना चाहिए कि लोगों के ताने जिंदगी के लिए खतरा भी बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed