फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Teacher was a student sexually assaulted

उफ! डर्टी टीचर करता था छात्रा का यौन शोषण

Wed, 13 Aug 2014 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Wed, 13 Aug 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
Teacher was a student sexually assaulted

एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने एक शिक्षक द्वारा उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामला यूपी के मुरादनगर इलाके का है।

विज्ञापन


परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस से मौखिक शिकायत की है। बिना तहरीर के ही पुलिस इस सनसनीखेज मामले की जांच कर रही है।

नगर की एक कालोनी में रहने वाला एक व्यक्ति ऑटो चलाकर घर का खर्च चलाता है। ऑटो चालक की मासूम बेटी रावली रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की है कि स्कूल का एक शिक्षक पिछले काफी वक्त उसकी मासूम बेटी का यौन शोषण कर रहा है।

फेल करने की धमकी देकर करता रहा कुकृत्य

Teacher was a student sexually assaulted

आरोप है कि किसी से शिकायत करने पर शिक्षक छात्रा को फेल करने और स्कूल से निकालने की धमकी देता था। शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को सारी बात बताई।

हकीकत जानकर परिजन दंग रह गए। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पीड़ित की शिकायत पर जांच की जा रही है। आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।

छेड़खानी से तंग छात्रा ने दे दी जान

Teacher was a student sexually assaulted

वहीं, वाराणसी में छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने फांसी लगा ली। 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मनचले ने उसे तेजाब फेंककर जलाने की धमकी दी थी। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए पुलिस छात्रा की मौत के बाद भी शिकायत न मिलने की दलील दे रही है। लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट परमहंस आश्रम शिवाजी नगर में रहने वाली छात्रा ने घर के एक कमरे में ही दुपट्टे से लटक कर जान दे दी।

छात्रा तुलसी विद्या निकेतन में बारहवीं में पढ़ती थी। परिवार वालों का आरोप है कि उसे बालाजी नगर का एक युवक कोचिंग पढ़ने जाते वक्त अक्सर छेड़छाड़ करता था। यहीं नहीं वह मोबाइल पर भी फोन करके परेशान करने लगा था।

विज्ञापन

तेजाब से जलाने की मिली थी धमकी

Teacher was a student sexually assaulted

युवती के परिवार वालों ने युवक के परिवार वालों से शिकायत की। इस पर युवक ने सोमवार को तेजाब फेंककर जलाने की धमकी दे डाली। डरे-सहमे छात्रा के परिवार वालों ने तत्काल लंका पुलिस शिकायत की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।

हर तरफ से परेशान छात्रा ने मंगलवार शाम तकरीबन सात बजे खुद को खत्म कर लिया। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। करीब घंटे भर बाद जब मां पड़ोस से लौटी तो छात्रा का शव कमरे में लटका हुआ देखा। परिवार वालों ने सूचना पुलिस को दी। घंटे भर बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे।

महज पूछताछ कर लौट गए। एसओ लंका विनोद कुमार यादव ने कहा कि छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर सिपाही मौके पर भेजे गए। थाने पर छेड़खानी की शिकायत लेकर कोई नहीं आया था। वहीं मामले में एसपी सिटी सुधाकर यादव ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed