फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teacher sodomised 7 year old boy in baghpat

बागपत: हवसी शिक्षक ने कक्षा दो के छात्र से किया कुकर्म

Thu, 08 Oct 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत (बागपत) Updated Thu, 08 Oct 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
teacher sodomised 7 year old boy in baghpat

यूपी में बागपत जिके कस्बे बड़ौत में एक शिक्षकी घिनौनी करतूत से गुरु और शिष्य का रिश्ता कलंकित हो गया। कस्बे के एक कॉलोनी में कक्षा दो के छात्र के साथ एक शिक्षक पर एक माह से कुकर्म करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में छात्र के परिजनों ने कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


बिनौली रोड स्थित एक कॉलोनी में कक्षा दो का छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह मोहल्ले में एक शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ने जाता था। आरोप है कि पिछले एक माह से वह डरा-धमकाकर छात्र से कुकर्म कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर वाले पहुंचे तो मौके से भागा टीचर

teacher sodomised 7 year old boy in baghpat

बुधवार को जब बच्चा घर नहीं पहुंचा, तो उसके परिवार के लोग शिक्षक के यहां पहुंचे। पहले तो शिक्षक ने कहा कि उसका कुछ काम रह रहा है वह थोड़ी देर में आएगा। इस पर परिजनों को उस पर शक हुआ।

जब वे शिक्षक के यहां गए तो बच्चा बदहवास हालत में था। इसी दौरान जब छात्र ने आपबीती बतानी शुरू की, तो शिक्षक वहां से भाग निकला। उसके परिजन बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे। इस संबंध में बच्चे के पिता ने शिक्षक के खिलाफ कुकर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed