फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teacher rapes a student in school

यूपी: 10 साल की बच्ची से स्कूल में गैंगरेप!

Tue, 03 Mar 2015 12:24 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
teacher rapes a student in school

एटा में राजा का रामपुर कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक और शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


घटना से सहमी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी शिक्षक और स्कूल संचालक को हिरासत में ले लिया है।

पीड़ित बालिका (10 वर्ष) कस्बे के ही एक मोहल्ले की रहने वाली है और पिछले करीब एक माह से स्कूल नहीं जा रही थी। स्कूल जाने के नाम से डरती थी और रोने लगती थी। शुरू में तो परिवारीजनों ने इसे हल्के से लिया।
विज्ञापन


अब परीक्षा नजदीक देख, उन्होंने बालिका पर स्कूल जाने के लिए दबाव बनाया तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। रविवार को परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर ने दी थी जान से मारने की धमकी

teacher rapes a student in school

परिवारीजनों का आरोप है कि स्कूल संचालक की पत्नी बालिका को कक्षा से बुलाकर शिक्षक के कमरे में छोड़ आई थी। उसके बाद शिक्षक और स्कूल संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिक्षक, स्कूल संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

सीओ शमशेर सिंह ने भी थाने पहुंचकर छात्रा से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी शिक्षक व स्कूल संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed