{"_id":"a87a67e51a80eeedc03d876c1dce035f","slug":"teacher-raped-minor-girl-student-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने शादी का वादा किया, लेकिन 2 महीने लूटी अस्मत ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
टीचर ने शादी का वादा किया, लेकिन 2 महीने लूटी अस्मत
सहारनपुर, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्कूली शिक्षक ने अपनी नाबालिग छात्रा से शादी का वादा किया। उसके बाद वह छात्रा से दो महीने तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब यह बात लड़की के घरवालों को पता चली तो हंगामा मच गया।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार है। यह घटना उत्तर प्रदेश में सहारनपुर शहर के मंडी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
सबकुछ लुटा दिया, फिर भी शादी को नहीं हुई तैयार
विज्ञापन
13 साल की लड़की क्षेत्र के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। लड़की के परिजनों ने बताया कि उसके स्कूल का शिक्षक उससे शादी करने की बात कहकर दो महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
'स्टेशन से मुझे एक सुनसान जगह पर ले गया और...'
मामला संज्ञान में आने पर परिजनों ने जब आरोपी शिक्षक से मिलकर उससे कार्रवाई की बात कही तो वह गाली-गलौज करने लगा। लड़की के चाचा की ओर से सोमवार को मंडी थाने में आरोपी शिक्षक वसीम के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई।
'यह मेरा पहला शिकार है...अभी और लाशें बिछेंगी'
इंस्पेक्टर मंडी बीपी सोलंकी ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसके बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।