{"_id":"d1e2eb3fe1365111d01ff138e3cd2819","slug":"teacher-raped-girl-student-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल के टीचर ने दसवीं की छात्रा की इज्जत लूटी!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
60 साल के टीचर ने दसवीं की छात्रा की इज्जत लूटी!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षक परीक्षा परीणाम में हेरफेर करने की धमकी देकर 10वी की एक छात्रा को हवस का शिकार बनाता रहा। आखिरकार एक दिन छात्रा ने शिक्षक की करतूत परिजनों को बता दी।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले को पंचायत के सामने रखा तो पंचायत ने कहा कि आरोपी शिक्षक और पीड़िता दोनों ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए हैं। ये दोनों आस-पास का माहौल खराब कर रहे हैं। पंचायत ने दोनों को दोबारा न मिलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इससे आहत लड़की ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की तो 60 वर्षीय शिक्षक राधेश्याम नेताम को निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज हुआ। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की है। पीड़िता आदिवासी समुदाय से है।
पुलिस ने बताया कि शिक्षक अक्सर छात्रा के घर जाया करता था। कुछ समय के बाद उसने छात्रा से शारीरिक संबंध बना लिए। इस बारे में किसी से बताने पर वह परीक्षा परिणाम में हेरफेर करने की धमकी देता था।
लड़की की शिकायत पर जिलाधिकारी विजय कुमार धुरवे ने मामले की जांच के लिए एक टीम बना दिया। साथ ही शिक्षक राधेश्याम को निलंबित कर दिया।