फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teacher rape with minor girl

शिक्षक ने तीन माह तक किया किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 06 May 2015 09:19 AM IST
Updated Wed, 06 May 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
teacher rape with minor girl

बेल्थरारोड में एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने 13 साल की किशोरी को तीन माह तक बंधक बनाए रखा। वहां से मुक्त होने के बाद किशोरी ने शिक्षक पर दुराचार का आरोप लगाया। किशोरी और उसके पिता ने मंगलवार को इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की।

विज्ञापन


उन्होंने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराने का निर्देश थानाध्यक्ष उभांव को दिया है। उभांव थानाक्षेत्र की किशोरी 17 जनवरी की सुबह शौच के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला उसे बहलाकर ले गई।
विज्ञापन


दूसरे दिन बेल्थरारोड के एक निजी विद्यालय में एक शिक्षक के यहां काम देने के नाम पर अपनी बेटी बताकर किशोरी को बेच दिया। किशोरी के घरवालों ने 19 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 29 अप्रैल को किशोरी के गांव का एक मिस्त्री विद्यालय में गया था। किशोरी ने उससे सारी बात बताई। मिस्त्री की सूचना पर किशोरी के घर वाले विद्यालय पहुंचे और उसे छुड़ाया। फिर मामले की सूचना पुलिस को दी।

बंधक बनाकर रेप करता रहा शिक्षक

teacher rape with minor girl

पुलिस ने बंधुआ मजदूर अधिनियम और बाल मजदूरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पिता के साथ किशोरी मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी से मिली और शिक्षक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का है ये कहना
किशोरी को एक विद्यालय में बंधक बनाकर करीब तीन माह तक रखने के मामले में बाल मजदूरी और बंधुआ मजदूर अधिनियिम के तहत पहले से ही मुकदमा दर्ज है। अब किशोरी दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। मामले में उसका मेडिकल कराने के साथ आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच का निर्देश दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
-केसी गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed