फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Teacher kills class VII student for loving her daughter

टीचर ने बेटी के नाबालिग प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Wed, 10 Feb 2016 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 10 Feb 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
Teacher kills class VII student for loving her daughter

वैलेंटाइन वीक में ही सातवीं के एक छात्र को प्यार की सजा उसे मौत के घाट उतार कर दी गई। नाबालिग छात्र टीचर की ही 12 वर्षीय बेटी से प्यार हो गया था। वारदात को झारखंड के रांची में अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला टीचर समेत उसके पति और दो बच्चों को गिरफ्तार किया है। जिनमें वो बेटी भी शामिल है जिससे किशोर प्यार करता था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदी सैफायर इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी पढ़ाने वाली नेजमा खातून को छात्र विनय महतो की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक नेजमा को ये पसंद नहीं था कि छात्र विनय उसकी बेटी से कोई संबंध रखे।
विज्ञापन


इसके चलते उसने कई दफे दोनों को धमकाया भी था। लेकिन पानी सिर के ऊपर चढ़ने पर उसने छात्र को हमेशा के लिए बेटी के रास्ते से हटाना सही समझा। आधी रात के वक्त जब छात्र टीचर की बेटी से मिलने के लिए आया तो उसे बेरहमी से पीटकर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी आंख में कैद अहम सुबूत

आरोपी महिला टीचर के घर के सामने छात्र को अधमरी हालत में देखकर एक अन्य अध्यापक ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के मुताबिक छात्र की हत्या के आरोप में आरोपी नेजमा खातून उसके पति और दोनों बच्चों से पूछताछ चल रही हैआरोपियों की गिरफ्तारी फोरेंसिक टीम के जरिए जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शक ये भी जताया जा रहा है कि छात्र की पिटाई से पहले उसके साथ यौन हिंसा को भी अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस ये दावा करने से बच रही है।

पुलिस की मानें तो सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर लग रहा है कि मृतक पहले भी कई दफा लड़की घर की तरफ आया था।

वहीं आरोपी अध्यापक दंपति के मुताबिक छात्र और उनकी बेटी की उम्र इतनी नहीं थी इस प्रेम प्रसंग को संभाल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed