नवीं कक्षा की छात्रा से अश्लीलता में टीचर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने 23 वर्षीय कलयुगी टीचर को नवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना मदनपुर नागपाड़ा इलाके एक स्कूल की है।
आरोपी टीचर को स्कूल ने तीन महीने पहले ही नौकरी पर रखा था। शनिवार को नवीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में शिकायत की थी कि आरोपी टीचर ने उसे किस करने की कोशिश की है।
पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
छात्रा की शिकायत के बाद घरवालों ने आरोपी के खिलाफ नागपाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी टीचर स्कूल में छात्रों को कम्प्यूटर सिखाता था।
आरोपी शिक्षक के खिलाफ, पास्को एक्ट( प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।