{"_id":"2002af5638cbfaf178be8790e66ff581","slug":"teacher-disgraceful-act-with-9-year-old-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने की नौ साल की बच्ची से घिनौनी हरकत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
टीचर ने की नौ साल की बच्ची से घिनौनी हरकत
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sun, 15 Dec 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद जिले में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। चौथी कक्षा की नौ वर्षीय बच्ची के साथ ट्यूशन पढ़ाते वक्त छेड़छाड़ करने वाले टीचर ने शनिवार को दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी बीच बच्ची की मां पहुंच गई और शोर मचाते हुए टीचर को दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उधर, आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग लेकर आप के कार्यकर्ताओ ने कोतवाली पर डेरा डाला है। एसएसपी ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
निवाड़ी रोड निवासी व्यक्ति नोएडा एक कंपनी में इंजीनियर हैं। कालोनी में किराए का मकान लेकर देवेंद्रपुरी कालोनी निवासी एक युवक ट्यूशन पढ़ता है। उसके पास इंजीनियर की बेटी भी ट्यूशन पढ़ती है।
विज्ञापन
मां के मुताबिक पिछले आठ दिन से ट्यूशन खत्म होने के बाद भी उसकी बेटी घर पर देरी से पहुंचती थी। इसके चलते शनिवार रात आठ बजे मां खुद टीचर के कमरे में पहुंची और कमरे में आपत्तिजनक हालत में बेटी संग टीचर को देखकर वह दंग रह गई।
महिला को देख अर्धनग्न हालत में टीचर मौके से भागने लगा, लेकिन महिला ने उसे दबोच लिया और शोर मचा दिया। इसके चलते कालोनी के लोग एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपी को धुनकर पुलिस के हवाले किया। सूचना पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कोतवाली पर तांता लग गया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएचओ होम सिंह यादव का कहना है कि बच्ची का कहना है कि पिछले आठ दिन से मास्टर अन्य बच्चों को भेज देता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था।