फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teacher did suicide in gorakhpur

टीचर ने मंदिर की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, लगाई आग

Fri, 12 Dec 2014 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 12 Dec 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
teacher did suicide in gorakhpur

गोरखपुर में बड़हलगंज के ओझौली गांव में जमीन के विवाद से परेशान शिक्षक ने शुक्रवार सुबह शिवमंदिर पर आत्मदाह कर लिया। दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने मौत का जिम्मेदार एसडीएम गोला को बताया है। 10 दिन पहले उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


बड़हलगंज, ओझौली गांव के 55 वर्षीय अरविंद ओझा का पट्टीदार प्रेम नारायण से जमीन का विवाद था। अरविंद गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। पुस्तैनी जमीन पर पट्टीदारों का कब्जा होने का आरोप लगा उन्होंने एसडीएम गोला के कोर्ट में कब्जा पाने के लिए वाद दायर किया था।
विज्ञापन


10 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मामले का निस्तारण न होने से वह परेशान थे। कुछ दिन पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। 3 दिसंबर को एसडीएम गोला मोतीलाल सिंह, तत्कालीन एसओ बड़हलगंज को पत्र लिखकर एक सप्ताह में विवाद का समाधान न होने पर 12 दिसंबर को आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर शिवमंदिर की दीवार पर सुसाइड नोट लिख मौत का जिम्मेदार एसडीएम गोला मोतीलाल सिंह की कार्यप्रणाली को बताया। 11 बजे के करीब शरीर पर केरोसीन डाल अरविंद ने आग लगा लिया, घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 12 बजे के करीब पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed