फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teacher arrested on sexual abuse case

टीचर ने किया 12000 लड़कियों का यौन शोषण!

Tue, 14 Apr 2015 12:41 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
teacher arrested on sexual abuse case

स्कूल में पढ़ाने के दौरान और रिटायरमेंट के बाद भी लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने वाले एक टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टीचर पर आरोप है कि उसने 12000 लड़कियों और महिलाओं को हवस का शिकार बनाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी योही ताकाशिमा 25 साल तक फिलीपींस में रहा। इस दौरान उसने 14 से 70 वर्ष तक की महिलाओं के साथ संबंध बनाए और उनका शोषण किया।

आरोपी टीचर को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह होटल में महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था और उनकी अश्लील तस्वीरें भी खींच रहा था। उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को ऐसा सामान मिला कि देखकर सबके होश उड़ गए।

विज्ञापन

घर में मिलीं डेढ़ लाख अश्लील तस्वीरें

teacher arrested on sexual abuse case

अंग्रेजी वेबसाइट बीच-न्यूज डॉटकॉम के अनुसार, पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली तो उसके पास से 147600 अश्लील तस्वीरें मिलीं। इन तस्वीरों को उसने 400 अलबम में संभाल कर रखा था। ये तस्वीरें महिलाओं और पुरुषों की थीं।

आरोपी ताकाशिमा ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि उसने इस घिनौने काम की शुरुआत तब की जब 1988 में उसे जापान के एक स्कूल में ट्रांसफर किया गया। सूत्रों के अनुसार, जब वह रिटायर हुआ तो फिलीपींस वापस लौट गया, लेकिन अपनी हरकतें जारी रखीं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस पर 2013 से लगातार नजर रखी जा रही थी और आखिरकार 2014 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने 1975 में टीचिंग की शुरुआत की थी और 1988 से 1991 के बीच फिलीपींस में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed