कार में अपने ही स्टूडेंट से सेक्स कर रही थी टीचर
टेक्सास में एक महिला टीचर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वो अपनी कार के अंदर अपने ही एक छात्र के साथ सेक्स कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इस महिला टीचर पर पहले भी एक 15 साल के छात्र के साथ अनैतिक संबंध रखने का आरोप लग चुका है।
24 साल की कैटलिन ग्रेनार्डो को दूसरी बार एक ही तरह के आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया। महिला जनवरी के महीने में हाई स्कूल के एक स्टूडेंट के साथ अपनी कार की पिछली सीट पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी।
स्कूल सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक टेक्सास के इरिवंग स्थिति मैकऑर्थर हाई स्कूल में गणित पढ़ाने वाली शिक्षिका को प्रशासनिक अवकाश दे दिया गया है।
पीड़ित छात्र ने किया खुलासा
स्कूल प्रशासन ने बताया कि पूछताछ के दौरान मौजूदा घटना से पर्दा उठ गया। उन्होंने अप्रैल 2014 को भी एक 15 साल के लड़के के साथ शारीरिक संपर्क बनाया था।
पहले मामले के पीड़ित छात्र ने बताया उसने ग्रेनाडो को किस किया था और उनके स्तनों को टच भी किया था। वहीं दूसरे छात्र ने खुलासा किया कि ग्रेनाडो ने उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की।
छात्र ने बताया कि डलास के एलीमेंट्री स्कूल की गली में एक कार के भीतर शिक्षिका ने सेक्स किया था। ताजा घटना के बाद ग्रेनाडो की जमानत राशि को बढ़ाकर 50,000 डॉलर कर दिया गया है।