{"_id":"787774468ccdb68752a1c4945d7c9242","slug":"tantrik-raped-woman-in-moradabad-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के नाम पर तांत्रिक ने लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
इलाज के नाम पर तांत्रिक ने लूटी अस्मत
अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 19 Jan 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
पति की बीमारी का शर्तिया इलाज और परिवार में खुशहाली लाने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला के साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी। पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए आरोपी को बुलाकर जबरन समझौता करा दिया। शनिवार को स्थानीय लोगों के साथ पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर गुहार लगाई। घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है।
विज्ञापन
कमरे में ले जाकर किया बेहोश, रेप
महिला अगवानपुर में बाईपास के पास की रहने वाली है। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला के बहकावे में आकर वह तांत्रिक के पास चली गई थी। पति की तबीयत खराब थी और परिवार में कई परेशानियां थीं।
विज्ञापन
तांत्रिक ने सभी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया। एक कमरे में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और फिर बलात्कार किया। महिला ने पति और ग्रामीणों से शिकायत करने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
बेपरवाह पुलिस
इसके बाद महिला ने घर पहुंचकर वाकया पति को बताया। तब परिजनों के साथ वह चौकी पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने तांत्रिक को पकड़ा, लेकिन बाद खाली कागज पर अंगूठे लेकर समझौता करा दिया।
आरोप है कि अब तांत्रिक फिर धमकी दे रहा है। जानकारी होने पर कस्बे के तमाम लोग एकजुट हो गए। तब आरोपी फरार हो गया। महिला के साथ क्षेत्र के तमाम लोग थे। उन्होंने बताया कि तांत्रिक की गतिविधियां पहले भी संदिग्ध थीं। पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।