टीचर को जाल में फंसा तांत्रिक ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अमरोली इलाके में एक तांत्रिक का 23 वर्षीय टीचर को जाल में फंसाकर उसके साथ दुराचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इस घिनौनी हरकत में हद तो तब हो गई जब तांत्रिक के इस काम में उसकी दो पत्नियों ने भी सहयोग किया।
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी होने पर सूरत पुलिस ने तांत्रिक भूपत और उसकी दोनों पत्नियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना चार दिन पहले की है जिसमें पीड़िता अपने लापता बाप का पता लगाने के लिए तांत्रिक के पास गई थी और उसके जाल में फंस गई।
कैसे फंसी तांत्रिक के जाल में टीचर
मामला यह है कि पीड़िता का पिता घर से कहीं चला गया तो उसे पिता के गुम होने की आशंका हुई और वह अपने पिता को ढूंढ़ने लगी।
इसी बीच पीड़िता के किसी परिचित ने पिता की तलाश के लिए तांत्रिक भूपत उर्फ मामा चौहान के पास जाने की सलाह दी।
पीड़िता जब भूपत के पास गई तो तो उसने पिता के खोने की पूरी बात उसे बताई। तांत्रिक भूपत ने कहा कि वह कुछ रहस्यमयी ताकतों के जरिए उसके पिता का पता लगा लेगा, लेकिन उसे उसके कहने पर कुछ काम करने होंगे।
तांत्रिक ने टीचर से कहा कि वह जैसे निर्देश दे उसका पूरी निष्ठा से पालन करती जाए। इसके बाद फिर तांत्रिक ने अपने हवस का शिकार बनाने का खेल शुरू किया।
चार दिन तक बनाया हवस का शिकार
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, तांत्रिक भूपत ने जाल में फंसी टीचर से कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तो उसके पिता की खबर मिल सकती है।
इसके बाद उस शैतान तांत्रिक ने चार दिनों तक अपने घर में रखकर टीचर का रेप किया। आरोप यह भी है कि टीचर ने जब उसकी हरकत का विरोध किया तो उसकी पत्नियों ने टीचर पर दबाव बनाकर भूपत की बात मानने के लिए कहा।
इसके अलावा तांत्रिक की पत्नियां मोना और रामा ने टीचर को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पीड़िता से कहा कि वह अगर इस बारे में पुलिस को बताएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
पुलिस ने अब पीड़िता का मेडिकल कराया है जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।