{"_id":"872a5cc707fec0db3983265c482c5311","slug":"tantrik-makes-bid-to-rape-a-teenage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे पति की चाहत इस युवती को पड़ी महंगी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
अच्छे पति की चाहत इस युवती को पड़ी महंगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे पति को पाने की चाहत उस लड़की को इतनी महंगी पड़ेगी, इसका उसे कोई अंदाजा नहीं था। यूपी के बहराइच जिले के विश्वेरगंज में रहने वाली पंद्रह साल की लड़की भले जीवन साथी को पाने के लिए तमाम तरह के पूजा पाठ और व्रत करती थी। मामला तो तब गंभीर साबित हुआ जब उसने सही पार्टनर की तलाश में तंत्र पूजा की मदद लेनी की ठानी।
विज्ञापन
विश्वेरगंज में ही रहने वाले 50 साल के शिवकुमार मिश्र वहां के नामी तांत्रिक हैं। तांत्रिक के पास जब वो लड़की अपना मन्नत लेकर पहुंची तो शिवकुमार उसे अपने घर तंत्र पूजा करने के बहाने ले गया। वहां उसने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। यही नहीं, तांत्रिक ने लड़की को पूजा के नाम पर बहुत पीटा भी।
विज्ञापन
तांत्रिक ने लड़की के हाथ और पैरों को भी फ्रैक्चर कर दिया। लेकिन सही मौके पर लड़की ने लोगों से मदद की आवाजें लगानी शुरू कर दी। आवाजें सुनकर लोगों ने लड़की को बचा लिया। बाद में लड़की में ग्राम प्रधान को जाकर इस बात की शिकायत की और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। चोटें लगने की वजह से लड़की को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन