फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Tantrik baba held for raping, blackmailing woman in mumbai

तांत्रिक ने नशीली चाय पिलाकर किया रेप, फिर बनाया वीडियो

Thu, 19 Nov 2015 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Nov 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
Tantrik baba held for raping, blackmailing woman in mumbai

खुद को भगवान का अवतार बताने वाले तांत्रिक बाबा को को एक 40 वर्षीय महिला का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला मुंबई के विख्रोली का है।

विज्ञापन


आरोप है कि तांत्रिक बाबा ने महिला को पहले झांसा दिया कि वह तंत्र-मंत्र से यानी काला जादू करके उसकी घरेलू समस्याओं को दूर कर देगा और फिर वह महिला का विश्वास जीतकर महिला के घर में काला जादू करने का नाटक किया और चाय के साथ नशीली दवाई पिलाई दी।
विज्ञापन


महिला जब नशा के कारण अचेत हो गई तो तांत्रिक ने उसका दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं शातिर बाबा ने महिला का रेप करते हुए अश्लील वीडियो भी बना डाली।

अश्लील वीड‌ियो से ब्लैकमेल करने लगा तांत्रिक

Tantrik baba held for raping, blackmailing woman in mumbai

मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने आरोपी तांत्रिक पर महिला को नशीला पदार्थ खिलाने, बलात्कार करने और धमकाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि महिला को एक साल पहले किसी ने फोन कर महिला से गाली-गलौज की थी। इस बात को महिला ने अपने कुछ करीबियों को बताया कि तो उन्होंने एक तांत्रिक का सहारा लेने की सलाह दी। महिला ने दोस्तों ने कहा तांत्रिक लोगों की मिर रही धमकी से छुटकारा दिला देगा।

इसके बाद महिला बाबा के संपर्क में आई और अपने घर में काला जादू कराया। महिला ने पाया कि काला जादू करने के एक सप्ताह बाद ही उसे धमकी भरे फोन आने बंद हो गए। इसके वह तांत्रिक बाबा पर भरोसा करने लगी।

ऐसे पता चली तांत्रिक की साजिश

Tantrik baba held for raping, blackmailing woman in mumbai

इसके बाद एक दिन महिला ने देखा कि फोन पर जो शख्स उसे धमकी दे रहे हैं और उससे दुर्व्यहार कर रहे ‌थे वह तांत्रिक के साथ घूम रहे हैं।

वहीं तांत्रिक अब आए दिन महिला के घर आकर उसकी समस्या को जड़ से खत्म करने की बात करने लगा। एक दिन तांत्रिक ने महिला को चाय में डाल कर नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर उसका बलात्कार किया।

इस घटना की फिल्म बनाने के बाद तांत्रिक लगातार महिला को ब्लैकमेल कर उससे ज्यादती करने लगा था। इसके बाद महिला ने तंग होकर पुलिस में शिकायत दी तब जाकर तांत्रिक की साजिश का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed