फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   tantric removed skull from burning pyre

तांत्रिक ने जलती चिता से निकाली खोपड़ी

Sat, 05 Oct 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Sat, 05 Oct 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
tantric removed skull from burning pyre

हरियाणा में एक तांत्रिक द्वारा जलती चिता से महिला की खोपड़ी निकालने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन

पुलिस ने दयाबस्ती निवासी उदयबीर नाम के तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहन नगर निवासी 65 वर्षीय महिला की बीती रात मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार परिजनों ने माल गोदाम रोड स्थित मोक्ष धाम श्मशान घाट में किया।


बताया गया कि महिला के शव को मुखाग्नि देने के बाद परिजन घर चले गए।


कुछ समय बाद मृतक के परिजन दोबारा श्मशान घाट पहुंचे। वे यह देखकर दंग रह गए कि एक व्यक्ति जलती हुई चिता को बिखेर रहा था।


वह जलती चिता से खोपड़ी निकालकर उसे ठंडी करने लगा फिर कोई तांत्रिक क्रिया करने लगा। मृतका के परिजनों ने उसे उसी समय पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस को उक्त तांत्रिक ने अपना नाम दयाबस्ती निवासी उदयबीर के तौर पर बताया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी दशरथ ने बताया कि आरोपी तांत्रिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार तांत्रिक को शुक्रवार को सुबह अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed