फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sweeper rapes a teenage in zoo

जू में जेब्रा के बाड़े में कर्मचारी ने किया रेप

Fri, 22 Aug 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Aug 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
sweeper rapes a teenage in zoo

कानपुर के चिड़ियाघर में गुरुवार दोपहर एक सफाई कर्मचारी ने यहां पर आई एक 15 वर्षीय किशोरी से रेप किया। आरोपी किशोरी को जू घुमाने के बहाने ले गया और फिर जेब्रा के खाली बाड़े में दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


यह किशोरी यहां काम करने आई एक महिला मजदूर की बेटी है। दुष्कर्म में मदद करने वाले उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस चिड़ियाघर के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। सूचना पर एसपी पश्चिम, एसपी क्राइम, फोरेंसिक टीम, एडीएम सिटी, एसीएम-6 भी पहुंचे। एसपी क्राइम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की दो टीमों को लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरी कहानी?

sweeper rapes a teenage in zoo

कल्याणपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वह दो साल से चिड़ियाघर में ठेकेदार की देखरेख में चल रहे खड़ंजा निर्माण के काम में मजदूरी कर रही है।

महिला ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी बेटी को साथ लेकर आई थी। ईंट न आने से खड़ंजे का काम रुक गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह बेटी के साथ पेड़ के नीचे आराम कर रही थी तभी जू कीपर देवेन्द्र सिंह ने उसे दरियाई घोड़े के बाड़े में साफ-सफाई करने भेज दिया।

इसी बीच जू का सफाई कर्मचारी रामू बेटी को चिड़ियाघर घुमाने के बहाने जेब्रा के खाली बाड़े में ले गया और रेप किया।

चीख सुनकर मां भागी तो साथी ने रोका

sweeper rapes a teenage in zoo

बेटी की चीख सुनकर वह जेब्रा के बाड़े की तरफ भागी तो देवेन्द्र ने उसे रोकने की कोशिश की। बाड़े के अंदर जाकर देखा तो रामू बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था। शोर मचाने पर रामू भाग निकला।

किशोरी ने बिलखते हुए पुलिस को बताया कि जेब्रा के बाड़े के बाहर से गुजरते समय रामू जबरन उसे अंदर घसीट ले गया था। विरोध करने पर उसने हाथ से उसका मुंह दबा कर दुष्कर्म किया।

एसपी क्राइम एमपी वर्मा ने बताया किशोरी की मां की तहरीर पर रामू और देवेन्द्र सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, साजिश रचने, पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। देवेन्द्र से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed