फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   swastik carved into teen's forehead

आईपॉड तो चुराया ही, स्वस्तिक भी गोद दिया माथे पर

Sun, 16 Feb 2014 03:22 PM IST
Updated Sun, 16 Feb 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
swastik carved into teen's forehead
ओरेगन के साउथईस्ट पोर्टलैंड में रहने वाले 16 साल के डस्टिन मुरेन ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे एक नया दोस्त
विज्ञापन

बनाने की इतनी बड़ी सजा चुकानी होगी।

मुरेन की मुलाकात डेविड डाउग्लस हाईस्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की जेना जीन से हुई थी। उसी दिन शाम को जेना ने मुरेन को उससे मिलने के निए 122 साउथईस्ट एवेंन्यू में बुलाया।

जेना ने मुरेन को रिझाते हुए अपना पीछा करवाया। मुरेन ऐसा करता हुआ 122 साउथईस्ट एवेन्यू पर एक लकड़ी से बने छोटे से कमरे में ले गई। फिर...

कमरे में पहले से मौजूद थे तीन लड़के...

swastik carved into teen's forehead
मुरेन को लगा कि कमरे में सिर्फ वो और जेना होंगे। वहां वो दोनों बैठकर बातें करेंगे और एक दूसरे को समझेंगे। लेकिन मामला तब पलट गया जब मुरेन की मुलाकात कमरे में पहले से मौजूद तीन लड़को से हुई।

मुरेन के अनुसार उन सभी लड़को के पास धारदार हथियार थे और गन भी थी। मुरेन को जानकर झटका लगा कि जेना और वो तीनों लड़के मिले हुए हैं और उसके साथ कुछ बुरा करने वाले हैं।

धीरे धीरे जेना और उसके साथियों ने मुरेन के शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए डराना शुरू की दिया। तभी...

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स कटर से दाग दिया स्वस्तिक का निशान

swastik carved into teen's forehead
इससे पहले की मुरेन ये समझता कि उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है, पीछे से एक लड़के ने उसके सिर पर लोहे से हुक से हमला कर दिया। फिर जेना और तीनों लड़कों ने मिलकर मुरेन से अपनी शर्ट उतारने को कहा।

तभी उनमें से एक लड़के ने मुरेन को छाती और उसके जननांग में गोली मार दी। इसके बाद उन हमलावरों ने बॉक्स कटर से मुरेन के माथे पर स्वस्तिक का ‌निशान गोद दिया। दर्द में कराहते हुए मुरेन ने उन लोगों से पूछा कि आखिर वो चाहते क्या हैं।

तब जेना और उसके साथियों ने कहा कि उन्हें एक स्केटबोर्ड और रूपए चाहिए। मुरेन को इतना बताकर वे लोग उसका आईपॉड और रूपए लेकर भाग निकले। मुरेन किसी तरह से पास के एक ऑटो सर्विस शॉप में मदद के लिए पहुंचा।

उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

हमेशा के लिए रह जाएंगे दाग

swastik carved into teen's forehead
इंसानियत पर अपना विश्वास खो चुकी मुरेन कर मां और उसके दादा दादी अभी खौफ में है। उन्हें इस बात का डर है कि मुरेन के माथे पर स्वस्तिक का निशान हमेशा के लिए रह जाएगा और क्या मुरेन कभी अपने साथ घटे इस घटना से उभर पाएगा या नहीं।

मामले में पुलिस की जांच के बाद उन चारों को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने उन चारों को कैद की सजा सुनाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed