फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   suspected cannibal Tamara Samsonova 'may be responsible for 10 more murders'

23 लोगों की हत्या कर चुकी है ये महिला, नरभक्षी होने का शक

Wed, 12 Aug 2015 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Aug 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
suspected cannibal Tamara Samsonova 'may be responsible for 10 more murders'

रूस में एक 68 वर्षीय महिला तमारा सम्सनोवा पर पर आदमखोर होने का आरोप लगा है। महिला पर आरोप है कि वह 13 लोगों की हत्या कर चुकी है। पुलिस को संदेह है कि महिला ने 10 और हत्याएं भी की होंगी।

विज्ञापन


तमारा सम्सनोवा को रसियन पुलिस ने पिछले महीने एक 79 साल की महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सम्सनोवा के घर से हत्या की गई महिला के शरीर के टुकड़े बरामद किए थे। इसके बाद जांच में पुलिस को आरोपी सम्सनोवा के कब्जे से एक डायरी भी बरामद हुई जिसमें कई रहस्यमई हत्याओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


इंडिपेंडेंट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सम्सनोवा की डायरी से कई हत्याओं का विवरण मिला है जिसे शायद उसने ही अंजाम दिया था। पुलिस अभी 13 उन हत्याओं के जांच में जुटी है जिन पर संदेह है कि सम्सनोवा ने अंजाम पर पहुंचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्सनोवा ने कहा 'मैं दोषी हूं, मुझे सजा दो'

suspected cannibal Tamara Samsonova 'may be responsible for 10 more murders'

सेंट पीटर्सबर्ग इलाके में रहने वाले एक शख्स ने सम्सनोवा पर 10 से ज्यादा हत्याएं करने का आरोप लगाया है। पुलिस को शक है कि सम्सनोवा पीड़ितों का सिर काटने के बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करती थी और फिर से भोजन के रूप में इस्तेमाल करती थी।

सम्सनोवा को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज दिखी थी जिसमें सम्सनोवा एक काली पॉलीथीन हत्या की गई महिला के शरीर के टुकड़े भर फेंकने जा रही थी। पुलिस ने हत्या की गई महिला का एक हाथ और एक पांव भी बरामद कर लिया है।  

वहीं सम्सनोवा को जब अदालत में पेश किया गया तो उसने लोगों की हत्या करने का जुर्म स्वीकार करते हुए कहा, मैं दोषी हूं, इसके लिए मुझे सजा दी जानी चाहिए'।

सम्सनोवा की डायरी में लिखी थीं खौफनाक बातें

suspected cannibal Tamara Samsonova 'may be responsible for 10 more murders'

नरभक्षी होने और कई लोगों की हत्या के आरोप में ‌गिरफ्तार की गई सम्सनोवा डायरी से जो खतरनाक बातें सामने आई हैं वो चौंकाने वाली हैं।

डायरी में एक नोट लिखा है- मैंने अपने किराएदार वोलोद्या की हत्या की, उसके शरीर को बाथरूम में ले जाकर टुकड़ों में काट दिया और फिर पॉलीथीन में भरकर जिले के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया।

डायरी के दूसरे नोटों में अपने दिनभर की गतिविधि जैसे कॉफी पीना आदि की इंट्री है। सम्सनोवा के द्वारा शातिराना तरीके से हत्या की उससे रूस की अपराध‌िक जांच एजेंसी हैरान है। एजेंसी अभी यह भी जांच कर रही है कि क्यया महिला ने हत्या किए गए लोगों के शरीर को खा लिया है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed